Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

पर्यटन में हरियाणा की नई उड़ान: दिल्ली-एनसीआर में डिज़नीलैंड बनाने की तैयारी, सूरजकुंड में होंगे सालाना तीन मेले

03 जुलाई, 2025 12:44 PM

चंडीगढ़; हरियाणा सरकार राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए एक महत्त्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और प्रदेश के प्रमुख पर्यटन परियोजनाओं को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वर्ल्ड-क्लास डिज़नीलैंड बनाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए गुरुग्राम के मानेसर में पचगांव चौक के पास लगभग 500 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। यह स्थान कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर से जुड़ा है।

सैनी ने कहा कि यह परियोजना न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि हजारों रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि डिज़नीलैंड के निर्माण से हरियाणा वैश्विक पर्यटन गंतव्यों की सूची में शामिल हो सकेगा।

सूरजकुंड मेले को मिलेगा नया विस्तार
फरीदाबाद स्थित विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले को साल में तीन बार आयोजित करने का प्रस्ताव सामने आया है। अब हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के साथ-साथ दीपावली मेला और पुस्तक मेला भी आयोजित होंगे। इससे स्थानीय और विदेशी कलाकारों, शिल्पकारों को मंच मिलेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बल मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए केंद्र से मांगा आर्थिक सहयोग
मुख्यमंत्री सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के कर्म संदेश को विश्वभर में फैलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला यह महोत्सव हरियाणा को तीर्थाटन व सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से वैश्विक पहचान दिला सकता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, शिल्पकारों और पर्यटकों की बड़ी भागीदारी होती है।

मुख्यमंत्री का उद्देश्य: हरियाणा बने सांस्कृतिक और पर्यटन हब
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। डिज़नीलैंड, सूरजकुंड मेले और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसी परियोजनाएं न केवल राज्य के सांस्कृतिक वैभव को दुनिया तक पहुंचाएंगी, बल्कि आर्थिक रूप से भी प्रदेश को मजबूत करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता