Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

13 अगस्त, 2026 06:07 PM

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। यह फैसला उन्‍होंने अपने बच्‍चों के प्रत‍ि अपनी ज‍िम्‍मेदारी को समझते हुए ल‍िया है। ट्रंप ने कहा क‍ि मैं उनके इस फैसले का पूरी तरह से सम्‍मान करता हूं। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”हमारी शानदार व्हाइट हाउस प्रेस सचिव और मेरी सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक, कैरोलिन लेविट इस महीने के अंत में अपने पद से विदा लेंगी, ताकि वे अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें। यह एक ऐसा फैसला है जिसे मैं पूरी तरह समझता हूं और उसका सम्मान करता हूं।”

ट्रंप ने कहा क‍ि अब कैरोलिन मेरे सबसे महत्वपूर्ण बाहरी सलाहकारों में से एक होंगी और रिपब्लिकन पार्टी के भीतर एक प्रभावशाली आवाज के रूप में काम करेंगी। हम साथ मिलकर इतिहास को चुनौती देने और मिडटर्म चुनावों में निर्णायक जीत हासिल करने की दिशा में काम करेंगे।

उन्‍होंने बताया क‍ि कैरोलिन ने व्हाइट हाउस में एक सच्चे नेता की भूमिका निभाई है। उन्होंने 2018 से न्याय, स्वतंत्रता और आजादी के लिए मजबूती से आवाज उठाई है। इसमें हमारा 2024 का ऐतिहासिक पुनर्निर्वाचन अभियान भी शामिल है। कैरोलिन ने अपने काम को बेहद शानदार तरीके से निभाया है और वे व्हाइट हाउस के इतिहास की सबसे बेहतरीन प्रेस सचिवों में से एक रही हैं। ट्रंप ने कहा क‍ि कैरोलिन, बेहतरीन काम के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट को नई ज‍िम्‍मेदारी के ल‍िए शुभकामनाएं दीं। कैरोलिन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर अपनी व‍िदाई की पोस्‍ट शेयर की। रुबियो ने कैरोलिन के उसी पोस्‍ट पर रीपोस्‍स्‍ट करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

रुबियो ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”कैरोलिन राष्ट्रपति ट्रंप की टीम का एक बेहद अहम हिस्सा रही हैं और उन्होंने अमेरिकी इतिहास के सबसे पारदर्शी प्रशासन की ऐतिहासिक उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम उनकी और उनके परिवार की जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी