Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

पटियाला ज़िले में बाढ़ का फिलहाल कोई खतरा नहीं: डिप्टी कमिश्नर

03 जुलाई, 2025 04:05 PM

पटियाला: पटियाला की डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने आज दोपहर घनौर के निकट सराला हेड पर घग्गर नदी का दौरा किया और ड्रेनेज विभाग द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ राजपुरा के एसडीएम अविकेश गुप्ता और ड्रेनेज विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रथम गंभीर भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डॉ. यादव ने सराला हेड के पास स्थित गुरुद्वारा भगत धन्ना जी में मत्था टेका और मनरेगा के तहत महिलाओं द्वारा किए जा रहे मिट्टी भरे थैलों के कार्य का निरीक्षण करते हुए उनसे बातचीत की।

कार्यकारी अभियंता प्रथम गंभीर ने जानकारी दी कि इस समय घग्गर नदी में भांखरपुर के पास 1.6 फीट गेज पर 3272 क्यूसेक और सराला हेड पर 4 फीट गेज पर पानी बह रहा है। वहीं टांगरी नदी में पिहोवा रोड पर 23,599 क्यूसेक और मारकंडा नदी में 21,592 क्यूसेक पानी बह रहा है, जो खतरे के निशान से नीचे है। फिर भी ड्रेनेज विभाग पूरी तरह सतर्क है।

स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत ज़िला प्रशासन नागरिकों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि ज़िले की सभी नदियों में जल प्रवाह पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और लोगों को न तो डरने की जरूरत है और न ही किसी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास करना चाहिए।

डॉ. यादव ने कहा कि घग्गर, टांगरी और मारकंडा जैसी नदियों के कैचमेंट क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण इन नदियों में जलस्तर बढ़ा था, जो अब लगातार घट रहा है। हालांकि ज़िला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ इन नदियों के जलप्रवाह की निगरानी कर रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, लेकिन यदि जलस्तर बढ़ता है तो उससे निपटने के लिए जल निकासी विभाग सहित सभी संबंधित विभाग और ज़िला प्रशासन पूरी तरह तैयार और सतर्क हैं।

डॉ. प्रीति यादव ने जल निकासी विभाग को सख्त निर्देश दिए कि आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा में कोई ढिलाई या लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाढ़ संबंधी किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहें और पानी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 0175-2350550 पर संपर्क करें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये