Thursday, April 02, 2026
BREAKING
ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान तेज करने की तैयारी भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं

राष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज शहरी स्थानीय निकायों के शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

03 जुलाई, 2025 12:48 PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के पहले राष्ट्रीय स्तर के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में हो रहा है। 

उद्घाटन सत्र में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह, प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे

उद्घाटन सत्र में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह, प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य तेजी से शहरीकृत हो रहे भारत में शहरी स्थानीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करना है। इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और समकालीन युग में शहरी शासन के लिए नवीन दृष्टिकोणों की खोज करना और उन्हें उजागर करना है।

सम्मेलन का विषय : “संवैधानिक लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका” है

सम्मेलन का विषय : “संवैधानिक लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका” है। सम्मेलन के दौरान, प्रतिनिधि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। जिसमें शहरी स्थानीय निकायों को सामान्य परिषद की बैठकों की आदर्श प्रथाओं और प्रक्रियाओं और आचार संहिता विकसित करके लोकतंत्र के आधारभूत स्तंभ के रूप में शामिल करना, शहरी स्थानीय निकायों को संवैधानिक जनादेश को पूरा करने में नगरपालिका शासन को और अधिक प्रभावी बनाकर समावेशी विकास के इंजन के रूप में स्थापित करना; शहरी स्थानीय निकायों को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करके 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में शामिल करना; शहरी स्थानीय निकायों को महिलाओं के सशक्तिकरण के साधन के तौर पर शामिल करना है।

सम्मेलन का मकसद शहरी स्थानीय निकाय सार्वजनिक वितरण और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है

सम्मेलन का मकसद शहरी स्थानीय निकाय सार्वजनिक वितरण और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना भी है। शुक्रवार को पांच समूहों द्वारा अपने-अपने उप-विषयों पर प्रस्तुतियों के साथ कार्यवाही शुरू होगी। समापन सत्र में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उपस्थित रहेंगे, जो सभा को संबोधित करेंगे।राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, हरियाणा के स्पीकर कल्याण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया कि सम्मेलन के समापन दिवस पर प्रेरणा स्थल, संविधान सदन और संसद भवन का शो राउंड भी आयोजित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप

कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे