Friday, March 27, 2026
BREAKING
विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

पंजाब

पंजाब DIG भुल्लर CBI के शिकंजे में, जेल में बढ़ी मुश्किलें

19 अक्टूबर, 2025 08:53 PM

पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में रखा गया है। जेल में भुल्लर आम कैदियों की तरह ही खाना खाते हैं और जमीन पर गद्दा बिछाकर सोते हैं। अब तक उनके किसी भी परिवार का सदस्य उनसे मिलने नहीं आया है।


CBI ने भुल्लर के बोंदली फार्महाउस से 2.89 लाख रुपये नकद, 108 शराब की बोतलें और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। भुल्लर को लुधियाना के समराला में FIR के तहत पकड़ा गया था। यह मामला पहले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था, लेकिन अब इसे आर्म्स एक्ट में भी जोड़ा जा सकता है।


जांच के अनुसार, 16 अक्टूबर को मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्रा से आठ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एजेंट कृष्नु को पकड़ा गया था। इसके बाद CBI ने DIG भुल्लर को भी गिरफ्तार किया। शुक्रवार को दोनों को चंडीगढ़ स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों को सस्पेंड भी कर दिया गया है। जांच अब बड़े स्तर पर बढ़ सकती है। रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के आठ अन्य पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ हो सकती है। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी रात में चंडीगढ़ छोड़कर पंजाब चले जाते हैं ताकि जांच से बच सकें।


DIG भुल्लर की संपत्ति और हथियार बरामदगी:
चंडीगढ़ कोठी: 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोने के गहने, 26 लग्जरी घड़ियाँ, 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी दस्तावेज़, 100 जिंदा कारतूस और 4 हथियार।
समराला फार्महाउस: 5.70 लाख रुपये नकद, 108 शराब की बोतलें, 17 जिंदा कारतूस।
बताया जा रहा है कि भुल्लर शुक्रवार शाम जेल पहुंचे। रात में उन्होंने सब्ज़ी-रोटी, सुबह चाय-ब्रेड और दोपहर में दाल-चावल खाया। जरूरत पड़ने पर CBI उन्हें जेल से अदालत में पूछताछ के लिए लाने का भी विकल्प रखती है।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक