Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

चंडीगढ़

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, केवल पगड़ी पहनने वाली सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट

07 नवंबर, 2024 05:15 PM

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने महिलाओं को हेलमेट से छूट देने के मामले में स्पष्ट आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह छूट केवल उन सिख महिलाओं के लिए है, जो पगड़ी पहनती हैं। बाकी महिलाओं को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इस मामले में कोर्ट ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाली या पीछे बैठी महिलाओं के चालानों का विवरण भी मांगा है।

क्या है मामला?

यह मामला मोटर वाहन नियमों में संशोधन को लेकर शुरू हुआ था। 6 जुलाई 2018 को मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव किया गया, जिसके तहत केवल पगड़ी पहनने वाली सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट दी गई। इसके बाद अन्य सभी महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया, चाहे वह सिख हों या नहीं। इस बदलाव के खिलाफ धार्मिक संगठनों ने विरोध जताया था और फिर चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र सरकार से इस पर एडवाइजरी मांगी। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट देने की राय दी, जिसके बाद नियमों में फिर से बदलाव कर दिया गया। इसके बाद सभी सिख महिलाओं को फिर से हेलमेट से छूट दी गई।

हाईकोर्ट ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि यह कैसे संभव है कि हेलमेट के नियम को धार्मिक भावनाओं से जोड़ा जाए।  हेलमेट पहनना महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा है और इसे धार्मिक या अन्य कारणों से प्रभावित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर सिख महिला की पहचान हेलमेट से छूट के आधार पर की जाती है, तो क्या हर महिला को पूछताछ करके यह पता किया जाएगा कि वह सिख है या नहीं?

कोर्ट का आदेश

अब हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि केवल पगड़ी पहनने वाली सिख महिलाओं को ही हेलमेट से छूट मिलेगी। अन्य महिलाओं को यह छूट नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया है कि वे बिना हेलमेट वाहन चलाने वाली महिलाओं के चालानों का ब्योरा कोर्ट में पेश करें।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां