Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब सरकार ने वादा निभाया: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत - कहा, मिशन पुनर्वास के तहत जालंधर जिले में 13 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों को वितरित किए जाएंगे

15 अक्टूबर, 2025 09:04 PM

शाहकोट : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। वह आज शाहकोट में बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि वितरित करने के दौरान संबोधन कर रहे थे। 

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में पंजाब सरकार द्वारा जालंधर जिले में बाढ़ पीड़ितों को 13 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ी है और बाढ़ पीड़ित परिवारों का जीवन फिर से शुरू करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही। 

 

जिले के गांवों मुलेवाल अराइयां, सीचेवाल, नारंगपुर, सोहल खालसा, बिल्ली वड़ैच के 47 बाढ़ प्रभावित किसानों को 'मिशन पुनर्वास' के तहत करीब 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपते हुए श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में आई बाढ़ के कारण कृषि योग्य जमीन, फसलों, संपत्तियों, पशुओं आदि का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत जमीनी स्तर पर काम शुरू किया, गिरदावरी करवाई और अब पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को दीवाली से पहले राहत राशि प्रदान करने का वादा किया था, जिसे पूरा करते हुए मात्र 30 दिनों में बाढ़ पीड़ितों को सबसे बड़ी मुआवजा राशि की बांट की जा रही है। 

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अजनाला में 631 किसानों को 5.70 करोड़ रुपये के चेक वितरित कर 'मिशन पुनर्वास' की शुरुआत की थी, जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत फंड की बांट की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों के साथ इस मुश्किल घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल सहित जिला प्रशासन द्वारा जिले में बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए किए गए अथक प्रयासों की भी सराहना की। 

 

पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को समय पर उचित मुआवजा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी योग्य लाभार्थी मुआवजा राशि से वंचित नहीं रहेगा। 

 

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने मुआवजा राशि के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर संगत के सहयोग से जिला प्रशासन ने सतलुज के बांध को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम किया। उन्होंने कहा कि बांध टूटने से बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन शाहकोट की संगत और प्रशासनिक अधिकारियों के जज्बे ने बड़े नुकसान को रोक लिया। उन्होंने कहा कि एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम में शाहकोट ब्लॉक ने अग्रणी स्थान हासिल किया है और शाहकोट ने साबित कर दिया कि वह हर क्षेत्र में मजबूती से खड़ा हो सकता है। 

 

इस दौरान बाढ़ पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस राहत राशि से उन्हें वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिलेगी। उन्होंने बाढ़ के बाद राहत प्रदान करने के लिए तेजी से कार्रवाई करने के लिए पंजाब सरकार की सराहना भी की। 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन