Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब सरकार ने भर्ती को दी मंजूरी, इस विभाग में भरे जाएंगे सैकड़ों पद

18 नवंबर, 2025 07:21 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने पशुपालन विभाग में 345 वेटरनरी इंस्पेक्टरों की चरणबद्ध भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पशुपालन विभाग में वर्तमान में वेटरनरी इंस्पेक्टरों  के कुल 2010 स्वीकृत पद हैं और इन पदों में से 345 पद वर्तमान में रिक्त हैं तथा 1665 वेटरनरी इंस्पेक्टरों कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग ने इन 345 रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की मंजूरी दे दी है, जिनमें से 150 पद चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पहले चरण में और शेष 195 पद अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान दूसरे चरण में भरे जाएंगे।

वित्त मंत्री, जो कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि पंजाब राज्य पशु चिकित्सा निरीक्षक संघ के साथ हुई बैठक में मौजूदा पदों को भरने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पशुपालन विभाग ने बताया कि राज्य के 22 वेटरनरी पॉलीक्लिनिकों में उपचाराधीन पशुओं की संख्या बढ़ रही है, जिसके कारण विभाग में कर्मचारियों की कमी हो रही है।

पंजाब के पशुपालकों के लिए पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू और कुशल बनाए रखने हेतु सभी 345 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पशुपालन विभाग राज्य में 22 वेटरनरी पॉलीक्लिनिकों, 1,367 पशु अस्पतालों और 1,489 पशु औषधालयों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पशुओं की उचित देखभाल की सुचारू सेवा सुनिश्चित करके विभाग को मजबूत करने का एक प्रयास है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन