Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब सरकार ने जारी किए करोड़ों रुपए, इन बच्चों को होगा फायदा

03 नवंबर, 2025 06:30 PM

चंडीगढ़ : पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अनाथ और आश्रित बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए वित्तीय और सामाजिक सहायता योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य भर के आश्रित बच्चों को अब तक कुल 242.77 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता जारी की जा चुकी है। यह सहायता उन बच्चों के लिए है, जिनके माता-पिता में से एक या दोनों का निधन हो चुका है या जिनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025–26 के लिए इस योजना के तहत 410 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। वर्तमान में राज्य के 2,32,290 बच्चों को नियमित वित्तीय सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख पा रहे हैं, बेहतर परवरिश प्राप्त कर रहे हैं और जीवन स्तर में सुधार ला रहे हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है कि पंजाब का कोई भी बच्चा अपनी बुनियादी जरूरतों, देखभाल और विकास के अवसरों से वंचित न रहे। सरकार द्वारा दी जा रही यह निरंतर सहायता समाज के सबसे कमजोर वर्गों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक है। मंत्री ने आगे बताया कि विभाग आश्रित बच्चों के लिए एकीकृत विकास कार्यक्रमों पर भी काम कर रहा है, जैसे कि कौशल विकास, परामर्श (काउंसलिंग) और शैक्षणिक सहायता, ताकि वे बड़े होकर आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है — बल्कि हर बच्चे को आत्मविश्वासी और योग्य नागरिक के रूप में तैयार करना है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन