Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

पंजाब में Driving License को लेकर बड़ी राहत, अधिकारियों और कर्मचारियों को नए निर्देश

25 जून, 2025 05:19 PM

लुधियाना : परिवहन विभाग में गत दिनों पठानकोट से आए दीपक सिंह ने ए.टी.ओ. का पद संभाला था। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने क्षेत्र में लाइौंसिंग प्रक्रिया को दुरुस्त करने की पहल शुरू की। बताया जा रहा है कि उन्होंने अभी तक 2500 से अधिक पक्के ड्राइविंग लाइसैंस की फाइलें पास कर दी हैं, जिससे आवेदकों को राहत मिली है।

दीपक सिंह का कहना है कि वे आवेदकों को बिना किसी परेशानी के जल्द से जल्द उनके ड्राइविंग लाइसैंस और संबंधित कागजात उपलब्ध कराएंगे। उनका प्रयास है कि लाइसैंसिंग प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित हो, ताकि आवेदकों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, दीपक सिंह को लुधियाना में ड्राइविंग टैस्ट के दोनों प्रमुख ट्रैकों गवर्नमैंट कॉलेज के ट्रैक और चंडीगढ़ रोड स्थित सैक्टर-32 के ट्रैक का इंचार्ज भी नियुक्त किया गया है। इन दोनों जगहों पर ड्राइविंग टैस्ट का संचालन होता है, जो शहर के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे टैस्ट प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और निष्पक्ष बनाएंगे ताकि योग्य उम्मीदवारों को ही ड्राइविंग लाइसैंस मिले। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवेदकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। दीपक सिंह का मानना है कि आवेदकों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करना विभाग की जिम्मेदारी है।

परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी दीपक सिंह की सक्रियता और मेहनत की प्रशंसा कर रहे हैं। उनका कहना है कि नई टीम के आने से विभाग में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है और आवेदकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। लुधियाना के लोग भी दीपक सिंह के आने से खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि अब लाइसैंसिंग प्रक्रिया में सुधार होगा और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता आएगी। इस नई नियुक्ति के साथ लुधियाना परिवहन विभाग ने अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। आने वाले समय में दीपक सिंह के प्रयासों से जिले के ड्राइविंग लाइसैंसिंग में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये