Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

पंजाब

पंजाब में भीख मांगने वाले बच्चों के DNA टेस्ट से बड़ा खुलासा

28 अक्टूबर, 2025 08:17 AM

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार राज्य भर से बाल भिखारियों को बचा रही है। बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी शिक्षा की भी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, इन बच्चों का डीएनए टेस्ट कराकर यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इनसे भीख मंगवाने वाले लोग उनके असली माता-पिता हैं या उनका अपहरण या चोरी हुई है। इस परियोजना के तहत बचाए गए 15 बच्चों में से पंजाब सरकार को 13 की डीएनए रिपोर्ट मिल गई है।

इन रिपोर्टों से पता चला है कि जिन बच्चों से इन्हें बरामद किया गया है, वे उनके असली माता-पिता हैं। साथ ही, यह भी स्पष्ट हो गया है कि इन सभी बच्चों का अपहरण या चोरी नहीं हुई है। फिलहाल, बठिंडा से बचाए गए 2 बच्चों की डीएनए रिपोर्ट आनी बाकी है, इसके बाद ही उनके बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद, अब सभी बच्चों को उनके परिवारों/रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा। परिवारों से लिखित में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों से दोबारा भीख नहीं मंगवाई जाएगी। आपको यह भी बता दें कि प्रोजेक्ट 'जीवनजोत-2' के तहत ढाई महीने (2.5 महीने) तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इन बच्चों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों से रेस्क्यू किया गया।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार भीख मांगने वाले बच्चों को रेस्क्यू करके उन्हें पढ़ने के लिए स्कूल भेजेगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बच्चों से भीख मंगवाने वाले अभिभावकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 भी जारी किया गया है ताकि अगर कोई बच्चा भीख मांगता दिखे तो तुरंत सूचना दी जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा