Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

हरियाणा

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

06 मई, 2026 08:42 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हुए बम धमाकों के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान द्वारा दिए गए ब्यान के संबंध में उन्हें आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान ने गैर-जिम्मेदाराना ब्यान दिया है और इसके लिए उन्हें अपने पद से आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए’’। इसके अलावा, विज ने कहा कि आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से सरकार बनाएगी। विज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा शराब पीकर विधानसभा में आने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने भगवन्त पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘शराबी मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद की जा सकती हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि पूरे हिन्दूस्तान में बार-बार भारतीय जनता पार्टी की सरकारें चुनी जा रही है और 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकारें चुने जाने के बाद आप पार्टी व पंजाब के मुख्यमंत्री को एहसास हो गया है कि पंजाब में भी भाजपा की सरकार आएगी क्योंकि आप पार्टी के मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि भाजपा ने कार्य आरंभ कर दिया हैं।


विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान को आडे हाथों लेते हुए कहा कि श्री भगवंत मान पंजाब के गृह मंत्री भी है और इतनी गैर-जिम्मेदाराना बात कैसे कह सकते हैं जबकि इस मामले में एजेंसियां व केन्द्रीय एजेंसियां जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को इस बात को सिद्ध करना चाहिए कि पंजाब में हुए बम धमाकों में भाजपा का हाथ है या शाम तक मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।


विज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसी पार्टी पर इस प्रकार के आरोप लगाने के लिए अपने से पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए क्योंकि यह गैर-जिम्मेदाराना ब्यान है। विज ने मान से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री यह बात कैसे कह सकते हैं और इस बारें में आपके पास क्या सबूत हैं। इससे पता चलता है कि ये इनकी अपनी हताशा है तथा ये अपनी हार मान चुके हैं क्योंकि अभियान शुरू होने से पहले आज भगवंत मान ने अपनी हार मान ली है।


विज ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब की जनता भी देश के अन्य प्रदेशों की जनता की तरह है और उनसे भिन्न नहीं है। जब पूरे देश के 22 प्रदेशों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को ही अच्छी पार्टी माना है क्योंकि विकास भाजपा ही कर सकती है। इसलिए पंजाब के लोग भी इनसे भिन्न नहीं है, पंजाब के लोग भी इसी प्रकार से सोचते हैं क्योंकि वे भी सारे देश को देखते है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को बता दिया कि काम करने वाली पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है और हर क्षेत्र में मोदी तेजी से विकास कर रहे हैं। मोदी वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं और विकसित भारत तभी बनेगा जब सभी प्रदेश मिलकर काम करेंगें। उन्होंने कहा कि जब सभी प्रदेशों में एक जैसी ही सरकारें होंगी और डबल इंजन की सरकार होगी तो उससे ज्यादा फायदा होगा और ज्यादा काम होगा तथा देश विकसित होगा।


विज ने कहा कि आज से पहले कोई भी प्रधानमंत्री यह नहीं सोच सका कि देश को विकसित करना है जबकि पहले इतने प्रधानमंत्री आए और चले गए लेकिन हमारे से बाद में जो देश आजाद हुए आज वे विकसित हो गए पंरतु आज भी हम नाली, सडक, पानी की लडाई में फंसे हुए हैं। आज एक प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि वे देश को इससे बाहर निकालना चाहते हैं और मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना चाहते है तथा देश को विकसित बनाना चाहते है। इसलिए वर्ष 2047 के विजन को साकार करने के लिए देश की जनता भिन्न-भिन्न प्रदेशों में सरकारें बनाकर दे रही है। इसी तर्ज पर पंजाब में भी भारी मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह