Sunday, August 16, 2026
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

हरियाणा

पंजाब को ठगे हुए पंजाब से विकसित और रंगला पंजाब बनाने का समय आ गया है : नायब सिंह सैनी

24 जून, 2026 07:39 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को श्री मुक्तसर साहिब की पावन धरती से पंजाब की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब अपनी खोई हुई शान वापस हासिल करे और विकास, सुशासन तथा राष्ट्रहित की राजनीति को अपनाकर देश का नंबर एक राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी सहित सभी गुरु साहिबानों, साहिबजादों और महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि श्री मुक्तसर साहिब की यह पवित्र धरती चालीस मुक्तों, भाई महा सिंह जी और माई भागो जी के अद्वितीय बलिदान की साक्षी है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता साझा संस्कृति, साझा भाषा और साझा भावनाओं का रिश्ता है।वे पंजाब की जनता के बीच किसी पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि छोटे भाई और शुभचिंतक के रूप में आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस और बाद में आम आदमी पार्टी को अवसर दिया, लेकिन जनता की उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं मिले। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विकास को रोकने का आरोप लगाया, जबकि आम आदमी पार्टी पर वादाखिलाफी और पंजाब को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है कि वह बदलाव कहां है जिसकी बात की गई थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा चार वर्षों बाद भी पूरा नहीं हुआ। इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की सहायता देना शुरू किया है और करोड़ों रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।


उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर नशे, अपराध, अवैध खनन, वित्तीय कुप्रबंधन और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और हजारों नौजवान अवैध रास्तों से विदेश जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का सबसे बड़ा संकट बढ़ता हुआ नशा है, जिसने अनेक परिवारों को बर्बाद कर दिया है और युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।
सैनी ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स तस्करी, गैंगवार, फिरौती और अपराध की घटनाओं ने आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, उद्योगपति और आम नागरिक सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त होता दिखाई दे रहा है।


किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रही है। पिछले 11 सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में एमएसपी पर फसल खरीद के 1.64 लाख करोड़ रुपये सीधे उन के खातों मे भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पंजाब का किसान आज भी अपने अधिकारों और चुनावी वादों के लिए संघर्ष कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि परिणाम देती है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र के 217 में से 66 वादे डेढ़ वर्ष में पूरे किए जा चुके हैं और शेष वादों पर तेजी से कार्य चल रहा है।


सैनी ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के भविष्य, पंजाब की खुशहाली और विकसित भारत के निर्माण के लिए सही निर्णय लें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब एक बार फिर विकास, समृद्धि और गौरव का नया अध्याय लिखेगा।
इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक पार्टी नेता मनवीर कौर गिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरूण भंडारी, प्रदेश महामंत्री सरदार दयाल सिंह सोढ़ी, जिलाध्यक्ष मुक्तसर सतीश असीजा, विधानसभा इंचार्ज राजेश पठेला, पूर्व सांसद सरदार जगमीत सिंह बराड़, राहुल सिद्धू, पूजा कक्कड़, बलिवंद्र सिंह मिंकल, गुरचरण सिंह, अमनदीप, देवदत्त शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा