Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

पंजाब के स्कूलों में 1 August से लगेंगी ये Classes, पढ़ें नई Update

26 जून, 2025 05:10 PM

लुधियाना : स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.) पंजाब ने सत्र 2025-26 के लिए मिशन समर्थ 3.0 को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्रिंसीपलों, बी.पी.ई.ओ., और स्कूल प्रमुखों को भेजे गए हैं। इसके तहत गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही कक्षा तीसरी से 8वीं तक के बच्चों का सीखने का स्तर परखा जाएगा। गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई महीने के पहले हफ्ते में गणित, पंजाबी और इंगलिश विषयों में बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस मूल्यांकन के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि बच्चा लैवल-1, लैवल-2 या लैवल-3 में आएगा।मूल्यांकन से पहले 1 से 6 जुलाई तक बच्चों को पिछली ग्रुपिंग के अनुसार बैठाकर रिवीजन करवाई जाएगी ताकि वे मूल्यांकन के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

प्रगति चार्ट और नई ग्रुपिंग होगी जरूरी
मूल्यांकन के बाद बच्चों की नई ग्रुपिंग की जाएगी और कक्षा में प्रगति चार्ट लगाना अनिवार्य होगा। इस चार्ट में बच्चों की बेसलाइन, मिडलाइन, जुलाई मूल्यांकन और एंडलाइन मूल्यांकन का रिकॉर्ड होगा। इससे बच्चों की पढ़ाई में लगातार हो रही प्रगति को देखा जा सकेगा।

वर्कशीट्स और रिमीडियल क्लासेस की योजना तैयार
पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए गणित, पंजाबी और इंग्लिश की लेवल-वाइज वर्कशीट्स 15 जुलाई से स्कूलों को भेजी जाएंगी। कक्षा छठी और 7वीं के लैवल-1 और लैवल-2 के बच्चों के लिए-1 अगस्त से 31 अगस्त तक पहले 2 पीरियड में रिमीडियल क्लासेज चलेंगी। इन क्लासेज में हैड ऑफिस द्वारा भेजी गई वर्कशीट्स से ही पढ़ाया जाएगा।

रोज़ का टाइमटेबल कुछ इस प्रकार होगा
सोमवार : पहला पीरियड – पंजाबी, दूसरा – गणित
मंगलवार : पहला – पंजाबी, दूसरा – गणित
बुधवार : पहला – इंग्लिश, दूसरा – पंजाबी
वीरवार : पहला – इंग्लिश, दूसरा – पंजाबी
शुक्रवार : पहला – गणित, दूसरा – इंगलिश
शनिवार : पहला – गणित, दूसरा – इंगलिश

कक्षा 8वीं के लैवल-1 बच्चों के लिए अलग शैड्यूल
कक्षा 8वीं के लेवल-1 के विद्यार्थियों के लिए 10 जुलाई से 31 जुलाई तक पहले पीरियड में रिमीडियल क्लासेज लगेंगी। इसमें भी केवल वही वर्कशीट्स करवाई जाएंगी जो हैड ऑफिस द्वारा भेजी जाएंगी। लैवल 2 और लैवल 3 के बच्चों को सामान्य पाठ्यपुस्तक आधारित काम करवाया जाएगा। कक्षा तीसरी से 8वीं तक के बच्चों का बायमंथली टैस्ट-1 जुलाई में ही होगा। यह टैस्ट उन्हीं टॉपिक्स से होगा जो मिशन समर्थ 3.0 के अंतर्गत पढ़ाए गए होंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये