Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• भगवंत मान सरकार की 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना के तहत 70 साल बाद पंजाब के लाखों परिवारों को उनके घरों के कानूनी मालिकाना हक दिए गए : हरदीप सिंह मुंडियां • पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए • 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला • पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी • डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3

पंजाब

पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए

29 नवंबर, 2026 06:35 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट, एस.ए.एस. नगर के छह कैडेट प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.), खड़कवासला के 151वें कोर्स की पासिंग आउट परेड से स्नातक हुए हैं। इस परेड का निरीक्षण भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त संस्थान के दो अन्य कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना (टी.ई.एस.) के कैडेट प्रशिक्षण विंग्स (सी.टी.डब्ल्यू.) से स्नातक हुए हैं, जिससे एक ही दिन में पंजाब के आठ युवा पास आउट होकर जल्द अधिकारी बनने जा रहे हैं।

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट में दो वर्षों के कठोर प्रशिक्षण और एन.डी.ए. में तीन वर्षों के प्रशिक्षण के उपरांत ये छह कैडेट—जिनमें मोहाली से सिमरतपाल सिंह संधू, मोक्ष सैणी और लक्ष्य शर्मा, बठिंडा से अश्मित, गुरदासपुर से तेजिंदरपाल सिंह और पठानकोट से विश्वास मित्तल शामिल हैं—अब विभिन्न सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में जाएंगे और एक वर्ष बाद अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे।

इसी दौरान मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एम.सी.ई.एम.ई.), सिकंदराबाद से सक्षम मलिक और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सी.एम.ई.) से मेहताब सिंह सिद्धू तकनीकी प्रवेश योजना के तहत अपने-अपने कैडेट प्रशिक्षण विंग्स से स्नातक हुए हैं। ये दोनों कैडेट अब इंडियन मिलिट्री अकादमी (आई.एम.ए.) में जाएंगे और एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे।

कैडेटों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन युवाओं की सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कैडेटों को प्रेरित किया कि वे इसी अनुशासन, लगन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए सशस्त्र बलों में भी अधिकारी के रूप में पंजाब और देश का नाम रोशन करें। कैबिनेट मंत्री ने महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. द्वारा लगातार दिए जा रहे शानदार परिणामों पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम., ने भी कैडेटों को सफलतापूर्वक स्नातक होने पर बधाई दी और पंजाब के युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के योग्य बनाने में संस्थान के अमूल्य योगदान को उजागर किया। उन्होंने बताया कि संस्थान के 15 अन्य कैडेट दिसंबर 2026 में शुरू होने वाले कोर्सों के लिए जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त दिसंबर 2026 में इंडियन मिलिट्री अकादमी (आई.एम.ए.) और एयर फोर्स अकादमी (ए.एफ.ए.) से 10 और कैडेट अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे, जिससे संस्थान के शानदार रिकॉर्ड में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवंत मान सरकार की 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना के तहत 70 साल बाद पंजाब के लाखों परिवारों को उनके घरों के कानूनी मालिकाना हक दिए  गए : हरदीप सिंह मुंडियां

भगवंत मान सरकार की 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना के तहत 70 साल बाद पंजाब के लाखों परिवारों को उनके घरों के कानूनी मालिकाना हक दिए गए : हरदीप सिंह मुंडियां

4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला

4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला

पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा

मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा