Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

पंजाब

पंजाब के लाखों पैंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी, मान सरकार ने किया ऐलान

03 नवंबर, 2025 06:27 PM

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देते हुए 'पेंशनर सर्विस पोर्टल' लॉन्च किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से पेंशनभोगी घर बैठकर ही ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सक्सेशन (successsion) मॉडल के ज़रिये पारिवारिक पेंशन की आवेदन प्रक्रिया पोर्टल पर स्थानांतरित (move) की जा सकती है। इसी तरह एल.टी.सी. (LTC) के लिए भी आवेदन ओ.वी.एस. पोर्टल पर मूव किए जा सकेंगे। पेंशनभोगियों की शिकायतों का निपटारा भी इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

पेंशनभोगी अपनी प्रोफ़ाइल भी अपडेट कर सकेंगे — अक्सर पेंशनभोगी का पता बदल जाता है, जिले का परिवर्तन होता है या वे विदेश चले जाते हैं; ऐसे सभी बदलाव पोर्टल पर अपडेट किए जा सकेंगे। हरपाल चीमा ने कहा कि पेंशनभोगियों के लिए पूरी प्रक्रिया बेहद सरल बनाई गई है। पास के सर्विस सेंटरों के माध्यम से भी पेंशनभोगी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

पोर्टल के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए गए हैं:

1800-1802-148
0172-2996-385
0172-2996-386

किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए पेंशनभोगी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इन नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं। हरपाल चीमा ने कहा कि इससे बड़े पैमाने पर सुधार होंगे और बुजुर्गों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी। मंत्री चीमा ने यह भी कहा कि पंजाब में सभी सेवाओं को मान सरकार द्वारा सरल और पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा, "पेंशनभोगी हमारी शान और मान हैं — उन्होंने लंबे समय तक पंजाब की सेवा की है; अब हमारा फर्ज बनता है कि जब वे बुज़ुर्ग हों तो उनकी देखभाल करें।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा