Saturday, August 22, 2026
BREAKING
राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 से 24 अगस्त को रूस दौरे पर, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां 24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे फरीदाबाद को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात, मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला; यात्रियों को मिलेगी राहत सज्जन कुमार को मिसाल बताकर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, CM सैनी बोले-पीड़ितों के जख्मों पर किया प्रहार Haryana में निवेश का महाअभियान, मुंबई से खुलेगा उद्योगों के लिए नया द्वार...सैनी सरकार का करोड़ों के निवेश और 15 लाख रोजगार पर फोकस

हरियाणा

पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी

22 अगस्त, 2026 07:13 PM

पटियाला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल चुटकुले सुनाकर अपना टाइम पास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान बताएं कि आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले चुनाव के समय महिलाओं व युवाओं से किए वादों का क्या हुआ? आम आदमी पार्टी ने महिलाओं से हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था और सरकार बने 5 साल होने को है और अब अगले चुनाव सिर पर आ गए हैं तब भी पंजाब के मुख्यमंत्री स्टेज से महिलाओं से पूछ रहे हैं कि बहन एक महीने के पैसे खाते में डालूं या दो महीने के या तीन महीने के? यह मजाक नहीं तो और क्या है? इसी प्रकार कानून-व्यवस्था की खराब हालत के चलते इंडस्ट्री पंजाब से पलायन कर रही है जिससे युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा है, हताश-निराश युवा लगातार नशे के दलदल में धंसता जा रहा है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के पटियाला जिले के घनौर कस्बे में आयोजित तीज महोत्सव में पंजाब की मातृशक्ति को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं को नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को कोथलियां और सूट वितरित किए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली महिला कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल, तीज महोत्सव के संयोजक विकास शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले चुनाव में तो आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को गुमराह करके वोट ले लिए लेकिन इस बार पंजाब की जनता, विशेषकर माताएं-बहनें पूरी तरह से जागरूक हैं। इस बार महिलाएं पंजाब में बदलाव करने के लिए तत्पर हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वे पंजाब में भाजपा की सरकार बनाकर पुनः हंसता-खेलता पंजाब बनाएंगी। पंजाब का युवा वर्ग भी अब यहां भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुका है।


नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में चुनाव से पहले हमने महिलाओं से 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था और सरकार बनते ही सबसे पहले यह वादा निभाया। सरकार ने पहले ही बजट में इसके लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया तथा अब 10 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये मिल रहे हैं। इसके अंतर्गत अब तक महिलाओं के खातों में 2000 करोड़ रुपये भिजवाए जा चुके हैं। इसी प्रकार सरकार 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की रसोई में 500 रुपये में गैस सिलेंडर पहुंचा रही है।

प्रदेश में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बहनों को मजबूत करने के लिए 20 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद की जा रही है। हरियाणा में स्वदेशी मेले लगाकर महिलाएं 4 दिन में 4 लाख से 45 लाख रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। इसी प्रकार हरियाणा में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 6000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। गरीब परिवारों को प्लाट, मकान और फ्लैट की चाबियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यही सब योजनाएं पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां के लोगों के लिए भी लागू की जाएंगी। हरियाणा की तरह पंजाब के किसानों की सभी फसलों को भी एमएसपी पर खरीदा जाएगा और आलू सहित अन्य सब्जियों व फलों के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां नशे का कारोबार करने वाले या तो यह काम छोड़ देंगे या पंजाब छोड़ देंगे। हरियाणा की तरह पंजाब में भी बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी और नौकरियों में चल रहे भ्रष्टाचार के जाल को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में हाल ही में एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती में पूरी तरह से धांधली की गई तथा स्वास्थ्य विभाग में की गई भर्ती पर तो पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्टे का नोटिस तक जारी कर दिया है, क्योंकि इस भर्ती में प्रभावशाली लोगों की सिफारिशों पर नौकरी देकर गरीब युवाओं के साथ धोखा किया गया था।


तीज हरियाणा- पंजाब की सांझी संस्कृति का प्रतीक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को तीज की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार केवल सावन की हरियाली और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि सुहाग, सौभाग्य, प्रेम, श्रद्धा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पर्व है। यह पर्व हरियाणा और पंजाब की सांझी संस्कृति, बहनों-बेटियों के प्रेम तथा दोनों राज्यों की सांझी मिट्टी की उस आत्मा का उत्सव है, जो राज्य की सीमाओं से कहीं बड़ी है।


बहनों के मायके में आने जैसा महसूस कर रहा हूं
उन्होंने कहा कि घनौर की धरती पर आयोजित यह समारोह उन्हें किसी औपचारिक कार्यक्रम के बजाय अपनी बहनों के मायके आने जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्कृति के सभी रंग यहां दिखाई दे रहे हैं-चुन्नियों के रंग, मेहंदी की खुशबू, गिद्धे और लोकगीतों की मिठास तथा सावन की झूलती पींघों में पंजाब की उमंग साफ नजर आ रही है।


बहनों के लिए कोथली की मिठास के साथ विश्वास का संदेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज वे अपनी बहनों के बीच भाई बनकर उनके लिए कोथली लाए हैं। इस कोथली में केवल मिठाई नहीं, बल्कि रिश्तों की मिठास, सम्मान की खुशबू और बहनों की खुशहाली की दुआ भी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मायके की चौखट पर भाई की परछाईं बहन के साथ खड़ी रहती है, उसी प्रकार वे भी हर सुख-दुख में अपनी बहनों के साथ खड़े रहेंगे।


बहन-बेटियों के लिए की सुख-समृद्धि व सम्मान की कामना
मुख्यमंत्री ने सभी माताओं, बहनों और बेटियों को तीज महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज की पींघ जितनी ऊंची जाए, घनौर व पंजाब की बेटियों के सपने उससे भी ऊंचे हों, मेहंदी का रंग जितना गहरा हो, पंजाब और हरियाणा के रिश्तों का विश्वास उससे भी गहरा हो तथा सावन की धरती जितनी हरी हो, घनौर की खुशहाली और पंजाब की समृद्धि उससे भी अधिक हरी-भरी हो।
उन्होंने कामना की कि तीज के पावन पर्व पर हर बहन-बेटी के जीवन में सुख, सम्मान, आत्मनिर्भरता और समृद्धि आए। मुख्यमंत्री ने तीज के अवसर पर सभी से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार तीज का झूला केवल आंगन में न झूले, बल्कि बेटियों के सपनों, बहनों के हौसले, युवाओं की उम्मीदों, किसानों की मेहनत और खेतों की हरियाली में भी झूले।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

फरीदाबाद को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात, मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला; यात्रियों को मिलेगी राहत

फरीदाबाद को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात, मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला; यात्रियों को मिलेगी राहत

सज्जन कुमार को मिसाल बताकर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, CM सैनी बोले-पीड़ितों के जख्मों पर किया प्रहार

सज्जन कुमार को मिसाल बताकर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, CM सैनी बोले-पीड़ितों के जख्मों पर किया प्रहार

Haryana में निवेश का महाअभियान, मुंबई से खुलेगा उद्योगों के लिए नया द्वार...सैनी सरकार का करोड़ों के निवेश और 15 लाख रोजगार पर फोकस

Haryana में निवेश का महाअभियान, मुंबई से खुलेगा उद्योगों के लिए नया द्वार...सैनी सरकार का करोड़ों के निवेश और 15 लाख रोजगार पर फोकस

हरियाणा के युवाओं से भाजपा सरकार को इतनी नफरत क्यों है नायब सैनी जी- राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के युवाओं से भाजपा सरकार को इतनी नफरत क्यों है नायब सैनी जी- राव नरेंद्र सिंह

कर्मचारियों से वादा, बातचीत भी और गिरफ्तारी भी, यह कहां का इंसाफ : कुमारी सैलजा

कर्मचारियों से वादा, बातचीत भी और गिरफ्तारी भी, यह कहां का इंसाफ : कुमारी सैलजा

पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल, प्रविंद्र सिंह चौहान की ली जगह

पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल, प्रविंद्र सिंह चौहान की ली जगह

गुरुग्राम में व्यवस्थाओं में लगातार हो रहा सुधार, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का जोर : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम में व्यवस्थाओं में लगातार हो रहा सुधार, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का जोर : नायब सिंह सैनी

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर : आरती सिंह राव

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर : आरती सिंह राव

₹8,000 रिश्वत लेते बिचौलिया रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस उप निरीक्षक भी पकड़ा

₹8,000 रिश्वत लेते बिचौलिया रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस उप निरीक्षक भी पकड़ा

हरियाणा: चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, सरकार ने लागू की स्टॉक सीमा

हरियाणा: चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, सरकार ने लागू की स्टॉक सीमा