Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! जानें पूरी डिटेल

02 जुलाई, 2025 01:13 PM

बिजली गई... तो अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं! अब एक मिस्ड कॉल, एक WhatsApp या एक छोटा सा मैसेज आपकी समस्या का फटाफट समाधान करवा सकता है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शिकायत दर्ज कराने के नए और आसान तरीके लॉन्च किए हैं। अब उपभोक्ताओं को न बिजली दफ्तर के चक्कर काटने की ज़रूरत, न ही लंबी कॉल होल्ड पर लटकने की।

टोल फ्री नंबर से लेकर SMS तक – हर रास्ता खुला

डॉ. अग्रवाल ने जानकारी दी कि उपभोक्ता अब टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके या ‘No Supply’ टाइप करके SMS भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा PSPCL कंज़्यूमर ऐप का इस्तेमाल या फिर 1800-180-1512 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी समस्या बताई जा सकती है।

अब बिजली की शिकायत भेजो WhatsApp पर भी

सबसे दिलचस्प पहल ये है कि PSPCL ने अब WhatsApp के जरिए शिकायत लेने की सुविधा भी शुरू कर दी है। उपभोक्ता 96461-01912 पर मैसेज भेजकर अपनी परेशानी दर्ज करा सकते हैं।

इतना ही नहीं, बिजली संबंधित शिकायतें अब फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी की जा सकती हैं। PSPCL के ऑफिशियल पेज पर जाकर शिकायत करें और तुरंत फॉलो-अप पाएं।

मंत्री और प्रशासन दोनों एक्टिव – सप्लाई में आएगा सुधार

हाल ही में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने PSPCL अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ कहा है कि उपभोक्ताओं को 24x7 निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान हो। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर की लटकी हुई, टूटी-फूटी और बेकार तारों को जल्द से जल्द हटाया या दुरुस्त किया जाए।

उपभोक्ताओं से अपील – सुविधा का उठाएं लाभ

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ये सभी सुविधाएं इसलिए लाई गई हैं ताकि बिजली सेवा ज्यादा पारदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी बिजली समस्या को अब टालें नहीं, सीधे रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते समाधान हो सके और सभी को सुरक्षित व बेहतर सेवा मिले।

अब बिजली की शिकायत दर्ज कराने के लिए आपके पास हैं ये विकल्प:

1. 1912 पर कॉल या ‘No Supply’ SMS

2. 1800-180-1512 पर मिस्ड कॉल

3. 96461-01912 पर WhatsApp मैसेज

4. PSPCL कंज़्यूमर मोबाइल ऐप

5. PSPCL के सोशल मीडिया पेज

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये