Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब की बेटियों को मान सरकार का तोहफा, Students को भी मिली राहत

23 अक्टूबर, 2025 07:13 PM

चंडीगढ़/तरनतारन : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर मजबूती से काम कर रही है। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के मार्गदर्शन में तरनतारन जिले में गरीब परिवारों, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के कल्याण के साथ-साथ सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये जारी किए गए हैं।

आशीर्वाद योजना के तहत 12.96 करोड़ रुपये जारी

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए बड़ा सहारा देने वाली आशीर्वाद योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान तरनतारन जिले के 2,542 पात्र आवेदकों को बड़ी राहत दी गई है। प्रत्येक लाभार्थी को 51,000 रुपये की दर से कुल 12 करोड़ 96 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि सामाजिक सुरक्षा के प्रति आप सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उच्च शिक्षा के लिए 4,582 छात्रों को छात्रवृत्ति

उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिले के 4,582 ऐसे छात्रों के मामलों को मंजूरी दी गई है जिनके परिवारों की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है और वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आप सरकार का मानना है कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और यह योजना उनके सपनों को उड़ान देगी।

डॉ. अंबेडकर भवन के लिए 5.93 करोड़ रुपये अलॉट

सामाजिक न्याय और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डॉ. भीम राव अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़ 93 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। यह भवन अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण सामुदायिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि आप सरकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और सभी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन