Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

पंजाबियो खींच लो तैयारी, 25, 26, 27, 28 व 29 तारीखों को लेकर हो गया बड़ा ऐलान

24 जून, 2025 02:08 PM

जालंधर : जालंधर शहर के सबसे प्रमुख बाजारों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। इन बाजारों में अटारी बाजार, पंजपीर बाजार, रस्ता मोहल्ला, भंडियां वाला बाजार, भगत सिंह चौक, प्रताप बाग मार्केट और अन्य आस-पास के बाजारों (केवल जूता बाजार) में 6 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। 

यह जानकारी होलसेल शू मर्चेंट्स एसोसिएशन ने साझा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंदर सिंह मनचंदा ने कहा कि उक्त बाजार 23 जून से 28 जून तक बंद रहेंगे। गर्मियों की छुट्टियों के कारण उक्त बाजारों में सभी चप्पल और जूते की दुकानें बंद रहेंगी। यह निर्णय एसोसिएशन के सदस्यों की सहमति के बाद लिया गया है।

फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिकल मार्केट में 26 से 29 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

शहर की प्रमुख फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिकल मार्कीट की सभी दुकानें 26 जून (बुधवार) से लेकर 29 जून (रविवार) तक 4 दिन के लिए बंद रहेंगी। यह फैसला फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन द्वारा गर्मी की वार्षिक छुट्टियों के मद्देनजर लिया गया है।
एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल ने बताया कि यह परंपरा पिछले करीब 13 वर्षों से निभाई जा रही है, जिसमें गर्मियों के दौरान व्यापारी वर्ग कुछ दिन विश्राम करता है या कहीं घूमने जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 26 से 29 जून तक बाजार बंद रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

ऐसे में लवकुश चौक, फगवाड़ा गेट, चहार बाग, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, जगदंबे मार्कीट, गुरुनानक मार्कीट, सिद्धू मार्कीट और मिलाप रोड इत्यादि पर स्थित बिजली से संबंधित सभी प्रकार का सामान जैसे तारें, स्विच, पंखे, कूलर, गीजर, इन्वर्टर-बैटरियां, सबमर्सिबल मोटर, स्टार्टर, स्पेयर पार्ट्स व बिजली के पाइप बेचने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी।

बैठक में प्रमुख रूप से कन्वीनर सुरेश गुप्ता, सैक्रेटरी टी.एस. बेदी, चेयरमैन मनोज कपिला, कैशियर रॉबिन गुप्ता और वाइस चेयरमैन गगन छाबड़ा, कुक्कू मिड्डा के अलावा अरुण देव मेहता, सिकंदर मलिक, बलदेव मेहता, गौरव बस्सी, राजेश कुमार, दीपक चोपड़ा, भरत बहल, सचिन गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, संदीप बस्सी, पाल नागपाल, पीयूष कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

माई हीरां गेट मार्कीट 26 से 29 जून तक रहेगी बंद

माई हीरां गेट शापकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान रमन सूरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मियों की छुट्टियों के उपलक्ष्य में माई हीरां गेट की मार्कीट 26 से 29 जून तक बंद रहेगी। इस दौरान स्टेशनरी और किताबों की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
रमन सूरी ने बताया कि यह निर्णय दुकानदारों को कुछ दिन का पारिवारिक व सुखमय माहौल के अलावा आराम देने के उद्देश्य से लिया गया है।

रमन सूरी ने जालंधर सहित अन्य जिलों से आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों से अपील की कि वे इन तिथियों में मार्कीट में खरीदारी की योजना न बनाएं। एसोसिएशन द्वारा सभी संबंधित पक्षों को पहले से सूचना दे दी गई है ताकि मार्केट बंद रहने के दौरान किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

सर्राफा बाजार 2 दिन रहेगा बंद

सोने चांदी के कारोबारियों पर आधारित जालंधर सर्राफा एसोसिएशन की एक बैठक प्रधान नरेश कुमार मल्होत्रा की देखरेख में हुई। इस दौरान फैसला लिया गया कि इस साल 27 और 28 जून को गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी और इन दो दिनों दौरान कलां बाजार, रैनक बाजार, शेखां बाजार, जी.टी रोड , मॉडल टाऊन तथा जालंधर छावनी में स्थित सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये