Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर • बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात • पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके • फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित • ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

मनोरंजन

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

21 नवंबर, 2026 03:59 PM

नई दिल्ली; बॉलीवुड में एंट्री लेना आसान हो सकता है, लेकिन अपनी पहचान बनाना बिल्कुल आसान नहीं। खासकर तब, जब आपके पास न कोई फिल्मी कनेक्शन हो और न ही कोई गॉडफादर। कुछ ऐसा ही सफर रहा है कार्तिक आर्यन का। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बीच हीरो बनने का सपना देखने वाले इस अभिनेता ने कई साल तक ऑडिशन दिए, रिजेक्शन झेले और आर्थिक परेशानियों का सामना किया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, रोमांटिक अंदाज और दमदार अभिनय दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्हें बॉलीवुड का 'रोम-कॉम किंग' भी कहा जाता है।

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनका असली नाम कार्तिक तिवारी है। उनके पिता मनीष तिवारी बाल रोग विशेषज्ञ और मां माला तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। परिवार में पढ़ाई और डॉक्टर बनने को प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन कार्तिक के सपने कुछ अलग थे। वह बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे।

उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की। हालांकि, उनका पूरा ध्यान फिल्मों में करियर बनाने पर रहता था। वह कॉलेज की क्लास छोड़कर ऑडिशन देने जाया करते थे। उन्होंने शुरुआत में अपने माता-पिता को भी अपने इस सपने के बारे में नहीं बताया था।

कार्तिक के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं था। करीब तीन साल तक वह लगातार ऑडिशन देते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आखिरकार साल 2011 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनका करीब पांच मिनट का लंबा मोनोलॉग काफी चर्चा में रहा। दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया और यहीं से कार्तिक ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी।

'प्यार का पंचनामा' के बाद कार्तिक ने 'आकाश वाणी' और 'कांची' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। साल 2015 में 'प्यार का पंचनामा 2' ने उन्हें फिर चर्चा में ला दिया। इसके बाद 2018 में आई 'सोनू के टीटू की स्वीटी' उनके करियर की बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और कार्तिक युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए। इसके बाद 'लुका छुपी', 'पति पत्नी और वो' और 'लव आज कल' जैसी फिल्मों में उन्होंने रोमांटिक और कॉमेडी अंदाज दिखाया।

साल 2022 में आई 'भूल भुलैया 2' में रूह बाबा के किरदार ने उनकी लोकप्रियता को एक नई ऊंचाई दी। इसके बाद 'भूल भुलैया 3' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उन्होंने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया। इस भूमिका के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने शारीरिक रूप में भी बड़ा बदलाव किया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद 2025 में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आए थे।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने