Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- 25 साल पहले मिले उपहार को आज भी संभाल कर रखा है

11 जुलाई, 2026 08:13 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के छह दिवसीय दौरे के आखिरी चरण में शनिवार को ऑकलैंड में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज 40 साल के बाद, कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है। ये मेरा सौभाग्य है, मैं न्यूजीलैंड के सभी निवासियों के लिए 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। प्रधानमंत्री के रूप में भले ही मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा है, लेकिन 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार में भी हिस्सा नहीं था, सार्वजनिक जीवन में भी मुझे कोई जानता नहीं था, तब भी मुझे यहां आने का मौका मिला।”

पीएम मोदी ने कहा कि उस समय मुझे किसी ने उपहार में तीन चीजें दी थी, जो मैं वापस भारत लेकर गया था, एक ये मफलर, एक टोपी और एक दस्ताना, क्योंकि ठंड का मौसम था, और उसमें से एक चीज मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया। ये मफलर जो आप देख रहे हैं, ये 25-30 साल पहले मुझे न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। इतने साल में मैंने कई बार इसका उपयोग किया और आज भी इसे संभाल कर रखा है, जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं। इस बार जब मेरा यहां आने का कार्यक्रम बना, तो मैं विशेष तौर पर इसे अपने साथ लेकर आया, क्योंकि खबर थी कि ठंड ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यू भी है, और एक प्रतिबद्धता भी है। इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर परंपरा अच्छी तरह परिभाषित करती है। यहां एक शब्द सदियों से लोगों को जोड़ता आया है- वाका। इसका मतलब सिर्फ एक नाव का नाम नहीं है; यह हमारी साझा सफर की प्रतीक है। आज भारत-न्यूजीलैंड की यही वाका एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि हमारे सामने अवसरों से भरा खुला समुद्र है। हवाएं हमारे साथ हैं, समंदर की विशाल लहरें हमारे साथ हैं और इच्छाशक्ति का नीला आसमान हमारे साथ है। पाने को काफी कुछ है; हम सफल होंगे। मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है, क्योंकि इसके असली नाविक मोदी नहीं, आप सभी हैं। ऑकलैंड से वेलिंग्टन तक, क्राइस्टचर्च से प्रिंस टाउन तक, न्यूजीलैंड के कोने-कोने में फैला भारतीय समुदाय इस साझा सफर का नाविक है।

पीएम मोदी ने कहा, “मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूजीलैंड सरकार के सभी साथियों और लेबर पार्टी के सभी सदस्यों का भी अभिनंदन करूंगा। यह दिखाता है कि भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को कितना बड़ा समर्थन है। इससे यह भी पता चलता है कि किवी भारतीय समुदाय की उपलब्धि और योगदान कितनी बड़ी हैं। आप यहां आएं, कीवी इंडियन कम्युनिटी के उत्सव का हिस्सा बनें, जिससे ये समारोह और जीवंत हो गया है। आपने जिस गर्मजोशी, सस्नेह और उत्साह से हम सभी का स्वागत किया है, मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।”

उन्होंने कहा कि कीवी इंडियन कम्युनिटी में भी सुपरहिट है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आपने क्रिस हिप्किंस (न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता) के साथ मिलकर दमादम मस्त कलंदर गाने पर जो डांस किया, वह काफी वायरल हुआ। आपके वह डांस कीवी इंडियन के दिलों में छप गए हैं। न्यूजीलैंड वाकई एक अद्भुत देश है। यहां शांति है, समृद्धि, प्रकृति, संस्कृति हैं। यह इसकी असली ताकत यहां के स्थानीय लोग हैं। न्यूजीलैंड के लोगों ने दिखाया है कि कोई देश जब एक जुनून और जज्बे के साथ आगे बढ़ता है तो दुनिया को प्रेरित करता है।

न्यूजीलैंड के लोगों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां जो कीवी इंडियन कम्युनिटी है, आप सभी को भी न्यूजीलैंड के दिलदार लोगों ने बहुत प्रेम से अपनाया है और अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। आपके टैलेंट और आपके विजन पर उन्होंने भरोसा किया है। आज देखिए, न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था या समाज हो, कीवी इंडियंस नए रंग भर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, न्यूजीलैंड वह जगह है, जहां निखिल रविशंकर एयर न्यूजीलैंड के सीईओ बन सकते हैं, जहां आनंद सत्यानंद गवर्नर जनरल बन सकते है, जहां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल जैसे भारतीय टैलेंट को अवसर मिल सकता है। न्यूजीलैंड वह जगह है, जहां की सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है। कही खंडाला है, कहीं बॉम्बे हिल्स है, कहीं कोरोमंडल, कलकत्ता स्ट्रीट, दिल्ली क्रिसेंट, अमृतसर स्ट्रीट, ऐसे कितने ही नाम हैं। यहां रहते रहते आप भी पूरे के पूरे कीवी हो गए। मुझे बताया गया है कि किसी भी विषय पर बात शुरू कीजिए, थोड़ी ही देर में बात मौसम पर पहुंच ही जाती है। मैं न्यूजीलैंड के नेतृत्व से भी जब भी मिला हूं, वह आप सभी की बहुत प्रशंसा करते हैं। प्रशंसा आपकी होती है और माथा मेरा ऊंचा होता है।

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए हैं। भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे, पूरा हॉल मोदी-मोदी के नारे से गूंज उंठा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी