Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग-11:ईशान को मिल सकता है मौका, विराट की जगह श्रेयस

17 नवंबर, 2022 06:18 PM

15 साल बाद टीम इंडिया के पास टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका था, जो सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार कर हाथ से निकल गया। अब भारतीय टीम 18 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज करने जा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में टीम पूरी तरह से बदल गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज टीम का हिस्सा नहीं हैं। रोहित की जगह हार्दिक पंड्या कप्तानी करेंगे।

ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि 18 नवंबर से शुरू हो रही सीरीज में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी
रोहित शर्मा और केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में युवा बल्लेबाज ईशान किशन टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। ईशान विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं। उनका भारत के लिए खेलते हुए स्ट्राइक रेट 131.15 का है। वहीं, ईशान का साथ दीपक हुड्डा दे सकते हैं। वर्ल्ड कप की टीम में दीपक को जगह मिली थी, लेकिन उनको बहुत कम मौके मिले।

दीपक पहले भी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी कर चुके हैं और इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 153. 40 का है।

मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी-20 सीरीज में नंबर 3 पर स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। श्रेयस इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव को मौका मिलना तय है। नंबर 5 पर कप्तान हार्दिक पंड्या आ सकते हैं। बॉलिंग में भी ये खिलाड़ी योगदान दे सकता है।

पंत हो सकते हैं विकेटकीपर
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हो सकते हैं। उन्हें नंबर 6 पर मौका मिल सकता है। वो मैच फिनिशर का रोल भी निभाते नजर आ सकते हैं। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने दिनेश कार्तिक पर भरोसा जताया था, लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।

लोअर ऑर्डर में इन खिलाड़ियों की बनेगी जगह
लोअर ऑर्डर में नंबर 7 पर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जगह पक्की है। सुंदर नंबर 7 पर बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी से टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

गेंदबाजी में किसे मिलेगा मौका?
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में जगह मिलना तय माना जा रहा है। पूरे वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को एक भी मैच में मौका नहीं मिल पाया था। इस कारण टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना भी हुई थी। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल को बतौर तेज गेंदबाज आप प्लेइंग इलेवन में देख सकते हैं।

पहले टी-20 के लिए पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर