Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

नौ विकेट से जीते कंगारू, मिला टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट

03 मार्च, 2023 04:06 PM

इंदौर:  इंदौर के होल्कर स्टेडियम की टर्न लेती पिच पर आस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को खेल के हर विभाग में पछाड़ते हुये चार मैचों की श्रृखंला का तीसरा टेस्ट मैच नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है।
मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया को जीत के लिये महज 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था जिसे ट्रैविस हेड (49 नाबाद) और मार्नश लाबुशेन (28 नाबाद) की जोड़ी ने महज 18.5 ओवर के खेल में ही हासिल कर लिया। मैच को आस्ट्रेलिया के पक्ष में करने की पटकथा आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नेथन लायन ने भारत की दूसरी पारी में आठ विकेट चटका कर गुरूवार को ही लिख दी थी जिस पर आज ट्रैविस और मारनस की जोड़ी ने संयमपूर्ण बल्लेबाजी कर मुहर लगा दी।
भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हालांकि आज अपने पहले ही ओवर उस्मान ख्वाजा का विकेट हासिल कर थोड़ा रोमांच पैदा किया था मगर आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजो ने भारतीयों को और कोई मौका दिये बिना जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाये थे जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बना कर 88 रन की महत्वपूर्ण लीड हासिल की थी। दूसरी पारी में भी भारत का प्रदर्शन दयनीय रहा और पूरी टीम 163 रन पर लुढक गयी थी जिसके चलते मेहमान टीम को जीत के लिये 76 रन का बौना लक्ष्य मिला। इसे आस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 78 रन बना कर पूरा कर लिया।
भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिये इस मुकाबले को जीतना जरूरी था। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के ओवल में सात से 11 जून के बीच खेला जाएगा। भारत को अब चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश के लिये चौथा और अंतिम टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा। यदि भारत इसमें असफल रहता है तो उसको श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पूरे टेस्ट मैच में स्पिनरों का जलवा रहा। आस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नमैन ने पहली पारी में पांच विकेट झटक कर भारत की पहली पारी को सस्ते में समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जबकि नाथन लियोन ने तीन विकेट झटके जिसके चलते मेजबान टीम पहले ही दिन महज 33.2 ओवर के खेल में ही ढेर हो गयी थी। पहली पारी में विराट ने सर्वाधिक 22 रन बनाये थे जबकि पांच खिलाडी दहाई अंक से भी कम योगदान दे सके थे।
पहली पारी के कम स्कोर का बचाव करते हुये रवीन्द्र जडेजा (चार विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (तीन विकेट) झटक कर आस्ट्रेलिया को 197 रनो पर समेटने में सफलता हासिल की मगर दूसरी पारी में भी आस्ट्रेलिया के स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहे। नाथन लियोन ने अकेले दम पर आठ विकेट झटक कर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड दी और अंतत: यही उसकी जीत का कारक बनी। कप्तान रोहित शर्मा ने रवीन्द्र जडेजा और अश्विन की जोडी को मेहमानो की दूसरी पारी को भेदने के लिये मोर्चे पर लगाया मगर लक्ष्य बौना होने के कारण हार को झेलने पर मजबूर होना पडा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा