Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर में टक्कर, एक की मौत

26 अप्रैल, 2026 06:51 PM

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर कार आपस में टकरा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से अमूल का दूध लेकर लौट रहे एक ट्रक के टायर में अचानक पंचर हो गया। चालक ने स्थिति को संभालने के लिए ट्रक को बीच सड़क पर ही रोक दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक और फॉर्च्यूनर कार उस खड़े ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा भी पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में एक ट्रक के परिचालक (कंडक्टर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य वाहन चालकों और परिचालकों को राहत एवं बचाव टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने के लिए मोर्चा संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर धीरे-धीरे ट्रैफिक को सामान्य करना शुरू किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा पानीपत-दिल्ली रोड पर सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक बाधित हो गया था। रास्ते से ट्रक और फॉर्च्यूनर को हटाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था खुलवाई गई।

आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से सही कारण जाने की कोशिश की जा रही है। आस-पास के लोगों ने बताया कि ट्रक बीच रास्ते में खड़ा था इसी दौरान पीछे से दूसरे ट्रक और फॉर्च्यूनर ने टक्कर मारी थी।
पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले एक ट्रक के परिचालक (कंडक्टर) के परिजनों को सूचना दे दी गई है, वहीं रास्ते में ट्रक खड़ा करने वाला चालक से पूछताछ की जा रही है, जिससे मामले की सही जानकारी हो सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह