Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए उत्तरी वर्जीनिया में हुई प्रार्थना सभा, त्रासदी में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

11 सितंबर, 2026 11:16 AM

वॉशिंगटन:  नेपाल में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के ल‍िए उत्तरी वर्जीनिया में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने मोमबत्‍ति‍यां जलाकर लोगों श्रद्धांजलि दी। लोगों ने इस आपदा में अपने लापता प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे परिवारों के साथ एकजुटता द‍िखाई। साउथ राइडिंग टाउन ग्रीन में आयोजित इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा में दोस्त, पड़ोसी, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और विभिन्न धर्मों के नेता शामिल हुए।

इस दौरान भारतीय मूल के अमेरिकी लॉमेकर सुहास सुब्रमण्यम ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि लापता लोगों में से कई वर्जीनिया के रहने वाले हैं। इनमें कुछ लोग लाउडाउन काउंटी से थे, जहां यह प्रार्थना सभा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि वे इनमें से कई लोगों को व्यक्तिगत रूप से जानते थे।

सुहास सुब्रमण्यम ने आईएएनएस को बताया, "मैं उन्हें उस समय से जानता हूं जब मैं कुछ भी नहीं था, कांग्रेस का सदस्य बनना तो बहुत दूर की बात थी। ऐसी घटना होना बेहद दुखद है।"

यह आयोजन परिवारों और दोस्तों को अपने दुख साझा करने का एक अवसर देने के लिए किया गया था। साथ ही इससे पूरे समुदाय को यह संदेश देने का मौका मिला कि जो लोग अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं, वे अकेले नहीं हैं।

सुब्रमण्यम ने कहा, "उन्हें अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। उन्हें नहीं पता कि वास्तव में क्या हो रहा है और उन्हें लगातार अपडेट भी नहीं मिल रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि उनका कार्यालय अमेरिकी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। मैंने खुद कई बार विदेश मंत्रालय (स्टेट डिपार्टमेंट) के अधिकारियों से बात की है। हमारी टीम लगभग हर दिन उनसे संपर्क में रहती है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने बचाव अभियान में मदद के लिए उपकरणों से भरा एक सैन्य विमान भेजा है। रक्षा विभाग ने भी खोज और बचाव अभियान के लिए जरूरी उपकरणों के साथ एक सैन्य विमान वहां भेजा है।

सुब्रमण्यम ने बताया कि बरामद किए गए शवों की पहचान में मदद के लिए अधिकारियों की ओर से परिजनों के डीएनए नमूने जुटाने का काम किया जा रहा है।

लाउडाउन काउंटी के शेरिफ भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समुदाय एक परिवार की तरह साथ खड़ा है।

शेरिफ ने कहा, "हम सब एक बड़ा परिवार हैं। यहां जुटे लोगों को देखकर साफ पता चलता है कि वे कितने समर्पण के साथ प्रार्थना कर रहे हैं और हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों की मदद करता रहेगा। हमारी भूमिका यहां परिवारों का सहयोग करने, इस कार्यक्रम को समर्थन देने और जिन लोगों को किसी भी तरह की मदद की जरूरत है, उनकी सहायता करने की है।

लाउडाउन काउंटी के निवासी और शेरिफ कार्यालय से जुड़े श्रीधर नागराडी ने बताया कि काउंटी के सात लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और समुदाय के प्रतिनिधि हर रात टेलीफोन पर बातचीत करते हैं ताकि जानकारी साझा की जा सके और जरूरत पड़ने पर मदद पहुंचाई जा सके।

उन्होंने कहा, "हम हर रात नौ बजे एक कॉल करते हैं। किसी को भी मदद की जरूरत हो, हम उसके लिए मौजूद हैं।"

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रार्थनाएं, लोगों की व्यक्तिगत यादें और मौन श्रद्धांजलि का सिलसिला चलता रहा। अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने लोगों को सांत्वना देने वाले संदेश दिए। प्रतिभागियों से कहा गया कि वे अपनी मोमबत्तियां ऊंची उठाएं, ताकि इस त्रासदी से प्रभावित हर व्यक्ति को याद किया जा सके।

आयोजकों ने कहा, "नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले सभी लोगों और अब भी लापता अमेरिकी नागरिकों तथा निवासियों के लिए हमारे दिल दुख से भरे हुए हैं।"

सभा का समापन एक और मौन श्रद्धांजलि के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन