Friday, September 25, 2026
BREAKING
• Make in India : पिछले 12 वर्षों में, मेक इन इंडिया विजन के तहत साहसिक सुधारों ने उद्योगों को नया आकार दिया • पीपीपी के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार करीब 20 ट्रिलियन डॉलर : पीयूष गोयल • भारत के पास ‘तर्क की शक्ति’ के साथ ‘शक्ति का तर्क’ भी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह • पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं” • नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने भारत और चीन के साथ ‘Himalayan Climate Resilience Mechanism’ बनाने का प्रस्ताव रखा • ‘समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही राष्ट्र निर्माण’, पं. दीनदयाल की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन • भारत ने सबसे कम विकसित देशों के साथ मजबूत साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई • ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत के लिए यूरोप में सब्सिडी और टैक्स कटौती • भारत-न्यूज़ीलैंड FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू: पीढ़ी में एक बार मिलने वाला मौका, दोनों देशों को मिलेगा फायदा • राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के साथ संबंध बेहतरीन : नेपाल के विदेश मंत्री

दुनिया

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने भारत और चीन के साथ ‘Himalayan Climate Resilience Mechanism’ बनाने का प्रस्ताव रखा

25 सितंबर, 2026 02:38 PM

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने क्षेत्र में हाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में ‘हिमालयी जलवायु लचीलापन तंत्र’ (Himalayan Climate Resilience Mechanism) स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।

हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में करीब दो अरब लोग रहते हैं
शाह ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में अपने पहले संबोधन में कहा कि बढ़ता तापमान नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को अस्थिर कर रहा है। उन्होंने कहा, “हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में करीब दो अरब लोग रहते हैं। ये पर्वत नेपाल के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी पानी, पारिस्थितिकी तंत्र, कृषि और आजीविका उपलब्ध कराते हैं। हिमालय पृथ्वी के लिए कोई हाशिए का क्षेत्र नहीं है, बल्कि यह पृथ्वी की जीवन-समर्थन प्रणाली का हिस्सा है।”

हिमनदीय झीलों की निगरानी
शाह ने कहा, “इसीलिए, पहले कदम के रूप में हम नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में एक हिमालयी जलवायु लचीलापन तंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस तंत्र के माध्यम से उपग्रह डेटा और विशेषज्ञता साझा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “आइए हम खतरनाक हिमनदीय झीलों की निगरानी करें। संयुक्त प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करें और जब कोई आपदा आए, तो सीमाओं के पार राहत एवं सहायता का समन्वय करें। हिमालय को बिखरी हुई सूचनाओं की सीमा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रयोगशाला बनाया जाए।”

तबाही ने नेपाल-चीन सीमा के दोनों ओर भारी नुकसान पहुंचाया
उन्होंने कहा, ‘‘ पिघलता हुआ पर्माफ्रॉस्ट (स्थायी रूप से जमी जमीन) हिमनदों के नीचे पर्वतीय ढलानों को कमजोर कर रहा है और हिमस्खलन, बाढ़, भूस्खलन तथा अन्य श्रृंखलाबद्ध प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को बढ़ा रहा है। इसके परिणामस्वरूप हुई तबाही ने नेपाल-चीन सीमा के दोनों ओर भारी नुकसान पहुंचाया और बाढ़ का पानी आगे भारत की ओर भी बहता चला गया।’’

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत के लिए यूरोप में सब्सिडी और टैक्स कटौती

ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत के लिए यूरोप में सब्सिडी और टैक्स कटौती

राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के साथ संबंध बेहतरीन : नेपाल के विदेश मंत्री

राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के साथ संबंध बेहतरीन : नेपाल के विदेश मंत्री

यूक्रेन के विदेश मंत्री का आरोप-रूस युद्ध विराम के साथ वैश्विक शांति में भी डाल रहा बाधा

यूक्रेन के विदेश मंत्री का आरोप-रूस युद्ध विराम के साथ वैश्विक शांति में भी डाल रहा बाधा

ईरान युद्ध रोकने के प्रस्ताव को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने किया खारिज

ईरान युद्ध रोकने के प्रस्ताव को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने किया खारिज

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बातचीत की पहल, होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर प्रस्ताव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बातचीत की पहल, होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर प्रस्ताव

ईरान पर हमलों का नेतन्याहू ने किया बचाव, गाजा में नरसंहार के आरोपों को बताया ‘सबसे बड़ा झूठ’

ईरान पर हमलों का नेतन्याहू ने किया बचाव, गाजा में नरसंहार के आरोपों को बताया ‘सबसे बड़ा झूठ’

ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध

ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध

शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें

शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

अमेरिका ने G20 के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भेजा न्योता, ट्रंप से मुलाकात की अटकलें तेज

अमेरिका ने G20 के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भेजा न्योता, ट्रंप से मुलाकात की अटकलें तेज