Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी • ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी • इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता • नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, कई घर और पुल बह गए • यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप • अमेरिकी सरकार द्वारा पीईआरएम निलंबन से कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: इंफोसिस • एआई मॉडल्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, 'इमरजेंसी ब्रेक' सिस्टम जरूरी: सत्य नडेला • मार्केट आउटलुक: महंगाई डेटा, कच्चा तेल और बॉल्ड यील्ड से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल • तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद • रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

दुनिया

नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, कई घर और पुल बह गए

11 अक्टूबर, 2026 04:52 PM

काठमांडू(एजेंसी) : नेपाल के पश्चिमी गोरखा जिले में बहने वाली बूढ़ी गंडकी नदी में आई भीषण बाढ़ से कई घर और अन्य ढांचे बह गए हैं। रव‍िवार तड़के ही नेपाल का राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। गोरखा जिला प्रशासन कार्यालय के प्रमुख जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने रविवार को बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, चीन की सीमा से लगे चुमनुबरी ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडकी नदी के किनारे बने दर्जनों घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, "हम बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी जुटा रहे हैं। चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका के जगत और सल्लेरी गांवों के कुछ घर और 341 मेगावाट बूढ़ी जलविद्युत परियोजना का कैंप भी बाढ़ में बह गया है।"

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ में कई घर, झूला पुल और एक स्टील पुल बह गए हैं। इसके अलावा एक जलविद्युत परियोजना के निर्माण स्थल को भी नुकसान पहुंचा है।
शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बाढ़ की वजह लोकपा और चुम्लिंग के बीच हुए भूस्खलन को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन से स्यार खोला, जो बूढ़ी गंडकी की एक सहायक नदी है, का प्रवाह रुक गया होगा। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाढ़ का असली कारण और नुकसान का पूरा आकलन फिलहाल सामने नहीं आया है।

चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग ने स्थानीय समाचार पोर्टल 'ऑनलाइनखबर' से कहा कि बूढ़ी गंडकी की यह बाढ़ काफी हद तक भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ जैसी लग रही है। उन्होंने कहा क‍ि यह बाढ़ भोटेकोशी की बाढ़ की याद दिलाती है। दर्जनों घर बह गए हैं। फिलहाल नुकसान की सही तस्वीर बताना जल्दबाजी होगी।
इस बीच, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

यह ताजा घटना रासुवा और त्रिशूली नदी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ के एक महीने से कुछ अधिक समय बाद हुई है। एनडीआरआरएमए के अनुसार, उस बाढ़ में 1,455 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5,285 लोग अब भी लापता हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा है कि बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना की एक टुकड़ी को हवाई और जमीनी दोनों रास्तों से तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के खतरे वाले जगत क्षेत्र से 6 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकाला गया है।
बालेन शाह ने कहा कि काठमांडू में तैनात संयुक्त त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिएक्शन टीम) को भी हवाई मार्ग से प्रभावित इलाके में भेज दिया गया है, ताकि राहत और बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी

ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी

इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता

इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता

यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप

यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान

नेपाल: पोखरा के पास सड़क से फ‍िसलकर नीचे जा गिरी स्‍कूल बस, हादसे में पांच लोगों की मौत

नेपाल: पोखरा के पास सड़क से फ‍िसलकर नीचे जा गिरी स्‍कूल बस, हादसे में पांच लोगों की मौत

कैस्पियन समिट के बीच रूस-ईरान की अहम मुलाकात, पुत‍िन ने पेजेश्‍क‍ियन को दिया मदद का भरोसा

कैस्पियन समिट के बीच रूस-ईरान की अहम मुलाकात, पुत‍िन ने पेजेश्‍क‍ियन को दिया मदद का भरोसा

एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर

एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर

व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, मोदी-ट्रंप रिश्तों की तारीफ

व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, मोदी-ट्रंप रिश्तों की तारीफ

अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची

अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’