Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप की कूटनीतिक पहल का समर्थन किया

13 जुलाई, 2026 01:02 PM

वाशिंगटन; इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कूटनीतिक पहल का समर्थन करते हुए कहा है कि जैसे-जैसे इजरायल अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगा, वह धीरे-धीरे अमेरिकी सैन्य सहायता पर अपनी निर्भरता कम करते हुए उसे शून्य तक ला सकता है। नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर समझौते की हर संभावना आजमाना चाहते हैं। हालांकि, यदि तेहरान अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति सैन्य बल के इस्तेमाल के लिए भी तैयार हैं।

नेतन्याहू ने एनबीसी न्यूज के कार्यक्रम 'मीट द प्रेस' में कहा, "मेरा मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप बातचीत के जरिए समझौते की हर संभावना आजमाना चाहते हैं, खासकर परमाणु मुद्दे पर। लेकिन यदि ईरान अपने वादों से पीछे हटता है तो वह ताकत का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। इसलिए मेरा मानना है कि राष्ट्रपति को यह अवसर दिया जाना चाहिए।"

इसी कार्यक्रम को दिए एक अलग साक्षात्कार में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान एक जहाज पर ड्रोन हमला करने से पहले एक "बेहतरीन समझौते" पर सहमत हो गया था।

ट्रंप ने कहा, "वे (ईरान) कल एक समझौते के लिए तैयार हो गए थे। वह हमारे लिए एक बेहतरीन समझौता था। उसमें परमाणु कार्यक्रम जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने सब कुछ छोड़ने पर सहमति जताई थी। लेकिन इसके बाद वे बातचीत से उठकर चले गए और करीब एक घंटे के भीतर एक जहाज पर ड्रोन लॉन्च कर दिया।"

ट्रंप ने कन्फर्म किया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहा, अमेरिका ने रात भर ईरान पर नए हमले किए हैं।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अमेरिका के साथ अपनी सैन्य साझेदारी के लिए शुक्रगुजार है। उन्होंने कहा कि संयुक्त ऑपरेशन ने ईरान के परमाणु और मिसाइल प्रोग्राम से होने वाले तुरंत खतरे को पीछे धकेल दिया है।

उन्होंने कहा, "इजरायल अमेरिका का बेहद आभारी है कि उसने हमारे साथ मिलकर ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने और उन्हें पहुंचाने की क्षमता विकसित करने से रोकने के लिए कदम उठाए। यह खतरा केवल इजरायल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी देशों और स्वयं अमेरिका के लिए भी था।"

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल अब ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां वह अमेरिकी सैन्य सहायता पर अपनी निर्भरता धीरे-धीरे कम करना शुरू कर सकता है।

अमेरिका और इजरायल के बीच पूर्व में हुए रक्षा सहायता समझौतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "अब हम इतने सक्षम हो गए हैं कि भविष्य में इस सहायता को शून्य तक ला सकते हैं।"

नेतन्याहू ने दिवंगत अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा इजरायल की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए अधिक अमेरिकी सहायता की वकालत करते थे। नेतन्याहू ने कहा कि ग्राहम का मानना था कि इजरायल को सैन्य सहायता देना अमेरिका के सुरक्षा हितों के भी अनुरूप है। उन्होंने ग्राहम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह अमेरिकी सीनेट में इजरायल के सबसे मजबूत समर्थकों में से एक थे।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन