Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

नेतन्याहू की गिरफ्तारी पर ममदानी ने मानी कानूनी सीमा, फिर भी बढ़ा यहूदी समुदाय का असंतोष

26 जुलाई, 2026 04:43 PM

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर एक बयान दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मेयर ममदानी माना है कि उनके पास इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि, ममदानी के इस बयान के बावजूद भी उनके और यहूदी समुदाय के बीच चल रहे तनाव को कम करने में कोई खास मदद नहीं मिली है।

यहूदी नेताओं ने अमेरिकी फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया कि वे अभी भी मेयर के बयानों को लेकर चिंतित हैं। उनका मानना है कि एंटीसेमिटिज्म (यहूदी विरोधी विचारधार) को लेकर बढ़ती चिंता के समय में इससे मतभेद और बढ़ेंगे।

इजरायल, ममदानी और न्यूयॉर्क शहर में यहूदी समुदाय के बीच उनके कैंपेन के बाद से ही तनाव का एक अहम कारण बना हुआ है। मेयर का चुनाव लड़ते समय, ममदानी ने कहा था कि वह नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की कोशिश करेंगे, जबकि कई लोगों ने कहा था कि उनके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। आखिरकार ममदानी ने खुद इस बात को मान लिया।

यह मुद्दा इस हफ्ते फिर से सामने आया जब ममदानी ने एक वीडियो जारी करके बताया कि सिटी हॉल के पास नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। हालांकि, उनका मानना है कि प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के वारंट के तहत जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

वहीं, मेयर ममदानी के इस बयान के बाद से इजरायली नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इजरायली नेताओं ने न्यूयॉर्क में रह रहे यहूदियों और उनके खिलाफ हो रही घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की।

फॉक्स न्यूज डिजिटल से बात करने वाले यहूदी नेताओं ने कहा कि मेयर ममदानी की कानूनी छूट वाले बयानों को लेकर समुदाय की चिंताओं का कोई खास हल नहीं हुआ। उनका मानना है कि न्यूयॉर्क मेयर के इस बयान से मतभेद बढ़ सकते हैं।

ऑर्थोडॉक्स यूनियन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीओओ रब्बी डॉ. जोश जोसेफ ने कहा कि इजरायल-हमास युद्ध पर हाल के विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए ये बातें खास तौर पर चिंताजनक हैं।

जोसेफ ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया, "हम जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में विरोध प्रदर्शन कई बार हिंसक हो गए हैं। इसलिए, वह गलत जानकारी के आधार पर और हिंसा भड़काने का जोखिम उठाने को तैयार हैं।"

मैनहट्टन ज्यूइश एक्सपीरियंस (एमजेई) के फाउंडर और डायरेक्टर रब्बी मार्क वाइल्ड्स ने कहा कि मेयर की बातों से सरकारी अधिकारी की आलोचना के बजाय इजरायल के प्रति नफरत दिखती है।

वाइल्ड्स ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया, "यहूदी समुदाय में हमें जो बात परेशान कर रही है, वह यह है कि वह ये बातें सिर्फ यह बताने के लिए कह रहे हैं कि यहूदी देश, इजरायल देश को रहने का कोई हक नहीं है।"

वाइल्ड्स ने कहा, "न्यूयॉर्क में किसी नेता का यह कहना कि 'आपका यहां स्वागत नहीं है', जाहिर है परेशान करने वाला है। वह जो कुछ भी कह रहे हैं, वह उनके काम करने के तरीके, उनके एजेंडा से अलग नहीं है। वह पहले दिन से ही हमास और आतंकवाद के समर्थक रहे हैं और वह बस अपना असली रंग दिखा रहे हैं।"

जोसेफ ने इसी तरह चेतावनी दी कि न्यूयॉर्क शहर के लीडर के तौर पर ममदानी को यह याद रखना होगा कि उनके शब्द मायने रखते हैं। वाइल्ड्स ने कहा कि बढ़े हुए राजनीतिक तनाव से यहूदी समुदाय का इजरायल या न्यूयॉर्क शहर से जुड़ाव कम नहीं होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन