Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

नीदरलैंड ने वेस्ट इंडीज से जीत छीनी

27 जून, 2023 10:12 AM

हरारे: नीदरलैंड ने विश्व कप क्वालीफायर में सोमवार को बड़ा उलटफेर करते हुए ग्रुप-ए के सांस रोक देने वाले मुकाबले में वेस्ट इंडीज़ को सुपर ओवर में हरा दिया। वेस्ट इंडीज़ ने टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए निकोलस पूरन (65 गेंद, 104 रन) के तूफानी शतक की बदौलत 50 ओवर में 374 रन बनाये। नीदरलैंड ने भी तेजा निदामनुरू (76 गेंद, 111 रन) के शतक के दम पर 50 ओवर में इस स्कोर की बराबरी कर ली।

मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचने पर लोगन वैन बीक नीदरलैंड के नायक बनकर उभरे। उन्होंने सुपर ओवर में पहले जेसन होल्डर के खिलाफ तीन चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 30 रन बटोरे। इसके बाद उन्होंने गेंद से आठ रन के बदले दो विकेट लेकर विंडीज की हार पर मुहर लगायी।

इससे पूर्व, वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (81 गेंद, 13 चौके, 76 रन) और जॉनसन चार्ल्स (55 गेंद, नौ चौके, एक छक्का, 54 रन) ने पहले विकेट के लिये 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। पूरन ने एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरा शतक जड़ते हुए कप्तान शाई होप (38 गेंद, 47 रन) के साथ 108 रन की साझेदारी की। होप का विकेट गिरने के बाद रोमारियो शेपर्ड (शून्य) और होल्डर (आठ) भी जल्दी पवेलियन लौटे, लेकिन पूरन ने कीमो पॉल के साथ 40 गेंद पर 79 रन की साझेदारी कर कैरिबियाई टीम को 374 रन तक पहुंचा दिया। पूरन ने 65 गेंद पर नौ चौके और छह छक्के जड़कर नाबाद 104 रन बनाये, जबकि पॉल ने 25 गेंद पर चार चौकों और दो छक्कों की सहायता से 46 रन की नाबाद पारी खेली।

यह लक्ष्य भले ही शुरुआत में नीदरलैंड के लिये असंभव प्रतीत हुआ, लेकिन डच टीम ने जुझारू मानसिकता के साथ बल्लेबाजी की। चार बल्लेबाजों के 170 रन पर पवेलियन लौटने के बाद तेजा ने स्कॉट एडवर्ड्स के साथ 143 रन की बहुमूल्य साझेदारी की। एडवर्ड्स ने इस साझेदारी में 47 गेंद पर छह चौके और एक छक्का जड़ते हुए 67 रन का योगदान दिया। तेजा ने 76 गेंद पर 11 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 111 रन बनाये, हालांकि 46वें ओवर में 327 रन पर उनके आउट होने के बाद भी नीदरलैंड लक्ष्य से काफी दूर थी।
ऐसे समय में जब नीदरलैंड को चार ओवर में 48 रन चाहिये थे, वैन बीक ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। उन्होंने 14 गेंद पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रन की पारी खेली। दूसरे छोर से आर्यन दत्त ने नौ गेंद पर 16 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया और वैन बीक-आर्यन के बीच आठवें विकेेट के लिये 44 रन की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों के आखिरी ओवर में आउट होने के बावजूद नीदरलैंड मैच टाई करवाने में सफल रही, जिसके बाद वैन बीक ने सुपर ओवर में अपने करिश्माई हरफनमौला प्रदर्शन से डच टीम को यादगार जीत दिलाई।
आईसीसी नियमों के अनुसार, इस जीत की बदौलत नीदरलैंड दो अंकों के साथ क्वालीफायर के सुपर-6 चरण में प्रवेश करेगी क्योंकि वह सुपर-6 चरण की एक अन्य टीम (वेस्ट इंडीज) को पहले चरण में हरा चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल