Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

चंडीगढ़

नायब सिंह सैनी पहुंचे भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष शुभारम्भ समारोह में

24 नवंबर, 2024 07:52 PM

चण्डीगढ़ : भगवान श्री सत्य साईं बाबा के आज 99वें जन्मदिन के अवसर पर उनका जन्म शताब्दी वर्ष शुभारम्भ समारोह श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, सेक्टर 30 में आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। यहाँ उनका स्वागत श्री सत्य साईं बाबा के अनन्य भक्त एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने किया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्हें सत्य साईं के जन्मदिन पर यहां आने पर बेहद प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि सत्य साईं ने जो संत मार्ग दिखाया है, हमें उसी पर चलना चाहिए। इस अवसर पर चण्डीगढ़ एवं आसपास सभी क्षेत्रों से सत्य साईं बाबा के भक्त बाबा का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए। संस्था के ट्रस्टी अजय शर्मा, स्टेट मेडिकल कोऑर्डिनेटर डॉ सोनल चुघ व डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट आनंद यादव ने बताया कि इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गए। सुबह सबसे पहले सुप्रभातम् एवं नगर संकीर्तन हुआ व तत्पश्चात नारायण सेवा और शाम को साईं भजन संध्या हुई एवं अटूट भंडारा भी बरताया गया ।

उन्होंने बताया कि भक्तों द्वारा गाए जाने वाले भजनों की अनूठी विशेषता यह रही कि सभी भजन सर्व-धर्म या भगवान के सभी रूपों की महिमा में गाए गए। बाबा के भक्त सभी धर्मों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं क्योंकि बाबा ने कहा था कि केवल एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म। श्री सत्य साईं बाबा का संगठन केवल एक ही जाति है, मानवता की जाति तथा सभी से प्यार करें, सभी की सेवा करें के आदर्शों पर कायम है, जैसा कि प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में भगवान बाबा की समाधि पर अंकित है। जन्मदिन के महीने में चण्डीगढ़ और हरियाणा के श्री सत्य साईं सेवा संगठन 1 नवंबर से दैनिक नगर संकीर्तन और रुद्रम जाप कर रहे हैं। वे जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। से 30 में श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। दुनिया भर में आयोजित संगठित भजन कार्यक्रम के अनुरूप नवंबर के दूसरे सप्ताहांत में एक वैश्विक अखंड भजन आयोजित किया गया था। श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट और मीडिया सेंटर द्वारा बाबा के जन्मदिन को विश्वस्थल पर एकीकृत तरीके से मनाया गया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां