Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़

नवनियुक्त पुलिस जवानों ने सिफारिश और रिश्वत के बिना निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती के लिए CM का किया धन्यवाद

16 नवंबर, 2024 05:34 PM

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में नए चुने गए कांस्टेबलों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हुए अपने विचार साझा करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां देने के लिए प्रदेश सरकार का दिल से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त कांस्टेबल मनिंदर सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे विदेश जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की सेवा करने का अवसर देकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया है।


नवनियुक्त कांस्टेबल संदीप कौर ने निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, जिसकी वजह से वे पुलिस बल में शामिल हो सकीं। उन्होंने भावुक होकर बताया कि वे अपने परिवार की पहली सरकारी कर्मचारी हैं, जो उनके और उनके परिवार के लिए गर्व की बात है। इस दौरान अमृतपाल सिंह ने भी भावुक होकर कहा, "मेरी मां कैंसर की मरीज हैं, और मुझे आज सरकारी नौकरी मिलना हमारे परिवार के लिए सरकार का सबसे बड़ा तोहफा है। मुझे खुशी है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई है।"


नवनियुक्त महिला पुलिसकर्मी जसबीर कौर ने कहा कि पुलिस बल में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मुख्यमंत्री का आभारी है, जिन्होंने उन्हें यह महत्वपूर्ण अवसर दिया। यह नौकरी उनके लिए एक सपना पूरा होने जैसा है। कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने कहा कि वह एक पूर्व सैनिक हैं और इस नौकरी के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए इस नेक पहल की सराहना की और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

एक और कांस्टेबल शरणजीत कौर ने कहा कि वे इस नौकरी को पाने के लिए लगातार मेहनत कर रही थी परंतु मुख्यमंत्री द्वारा हर साल भर्ती किए जाने के वादे के चलते उनका सपना साकार हो सका। उन्होंने भर्ती के लिए सिफारिश और रिश्वत के बिना निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए इस विलक्षण प्रयास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान