Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सेवा तीर्थ’ से शासन के नए युग की शुरुआत, ‘सेवा तीर्थ’ में पहली कैबिनेट बैठक

24 फ़रवरी, 2026 07:48 PM

युगाब्द 5127, विक्रम संवत 2082, शक संवत् 1947, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष अष्टमी, 24 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ऐतिहासिक पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

नए भारत के नवनिर्माण का प्रतीक
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ नए भारत के नवनिर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। आज़ादी के बाद दशकों तक साउथ ब्लॉक से संचालित शासन व्यवस्था के बाद यह परिसर स्वदेशी सोच, आधुनिक स्वरूप और अनंत सामर्थ्य वाले भारत की संकल्पना को मूर्त रूप देता है।

ऐतिहासिक स्थल पर नए युग की शुरुआत
मंत्रिमंडल ने इस स्थान के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ उन अस्थायी बैरकों के स्थान पर निर्मित हुआ है जो ब्रिटिश काल में बने थे। इस स्थल पर राष्ट्र संचालन के आधुनिक केंद्र का निर्माण नए भारत के कायाकल्प का प्रतीक माना गया।

कर्तव्य, सेवा और समर्पण की भावना
मंत्रिमंडल के अनुसार, ‘सेवा तीर्थ’ की अवधारणा भारत की भौतिक समृद्धि और मानवीय मूल्यों के समन्वय पर आधारित है। कर्तव्य, सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित यह कार्यस्थल शासन को जनसेवा के पवित्र दायित्व से जोड़ता है।

नागरिक-केंद्रित शासन पर जोर
मंत्रिमंडल ने संकल्प लिया कि यहां लिया गया प्रत्येक निर्णय 140 करोड़ देशवासियों के हित और राष्ट्र-निर्माण के लक्ष्य से प्रेरित होगा। ‘नागरिक देवो भव’ की भावना के साथ शासन को पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील बनाने पर बल दिया गया।

संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य-संस्कृति
बैठक में कहा गया कि ‘सेवा तीर्थ’ की कार्य-संस्कृति संविधान की मूल भावना पर आधारित होगी। प्रत्येक नीति नागरिक की गरिमा, समानता और न्याय को केंद्र में रखकर बनाई जाएगी।

कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख
मंत्रिमंडल ने बीते वर्षों में हुए सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि 25 करोड़ से अधिक नागरिकों को गरीबी से बाहर लाया गया। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और आवास योजनाओं के माध्यम से करोड़ों नागरिकों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है।

सुधारों से मजबूत हुआ आर्थिक ढांचा
मंत्रिमंडल ने कहा कि जीएसटी, डीबीटी और डिजिटल इंडिया जैसे सुधारों से शासन अधिक पारदर्शी और सक्षम बना है। फेसलेस टैक्स प्रणाली और तकनीक-आधारित प्रशासन से नागरिकों का भरोसा मजबूत हुआ है और भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में सशक्त स्थान बना चुका है।

शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में स्थान का लक्ष्य
मंत्रिमंडल ने ‘सेवा तीर्थ’ की नई ऊर्जा और सुधारों की गति से भारत को निकट भविष्य में विश्व की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में स्थान दिलाने का संकल्प दोहराया।

विकसित भारत 2047 के लिए दीर्घकालिक दृष्टि
मंत्रिमंडल ने कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित नई कार्य-संस्कृति देश को समर्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह परिसर राष्ट्रीय आकांक्षाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को दिशा देगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी