Monday, April 27, 2026
BREAKING
मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं, सिर्फ ‘आप’ का हूं: संजीव अरोड़ा आप सांसदों का भाजपा में शामिल होना असंवैधानिक, रद्द हो सदस्यता: मलविंदर सिंह कंग हरजोत सिंह बैंस ने केजरीवाल के फैसले का किया समर्थन, कहा-सिद्धांतों की लड़ाई महिला आरक्षण पर महाभारत : कांग्रेस ने घेरी भाजपा, विधानसभा सत्र का बहिष्कार कर चलाया समानांतर सदन नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र गुरुग्राम में बना विश्व रिकॉर्ड: सीएम नायब सैनी और पुष्कर सिंह धामी ने हजारों युवाओं के साथ किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा: शिमला पहुंची द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और CM ने किया जोरदार स्वागत Chamba News: HRTC बस की ब्रेक हुई फेल, चालक की सूझबूझ से बची 50 यात्रियों की जान जो जनता का दर्द समझेगा, उसे पार्टी देगी सम्मान, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का कार्यकर्ताओं से वादा पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

हरियाणा

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

27 अप्रैल, 2026 06:56 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनज़र रविवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संयुक्त रूप से जारी किया।

इस अवसर पर घोषणा पत्र समिति की चेयरपर्सन एवं विधायक गीता भुक्कल, समिति के सदस्य विधायक बीबी बत्रा एवं आफताब अहमद, पूर्व विधायक जसवीर मालोर, संजीव भारद्वाज, सतीश तेजली, तरुण चुघ, पंचकूला नगर निगम से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज तथा अंबाला से पार्टी प्रत्याशी कुलविंदर कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन गीता भुक्कल ने किया।

उन्होंने घोषणा पत्र की प्रमुख बातों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस का यह संकल्प पत्र शहरों के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन, जनसुविधाओं के विस्तार तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम है।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी जनता के बीच विकास, जवाबदेही और जनहित के मुद्दों को लेकर जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी सोच को भरपूर समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है- कांग्रेस का वादा, काम होगा ज्यादा। हर घर में होगा विश्वास, हर वार्ड में होगा विकास। भ्रष्टाचार मिटाएंगे, पारदर्शिता लाएंगे।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह घोषणा पत्र केवल वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और शहरों के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है। वहीं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह घोषणा पत्र आम जनता की समस्याओं, जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भाजपा शासनकाल में शहरों और निकायों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि एक घोटाले की आग अभी ठंडी भी नहीं होती कि दूसरा घोटाला सामने आ जाता है। कांग्रेस हमेशा जनमानस की भावनाओं को समझकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करती है। हमारा संकल्प है कि जब कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर आएंगे तो इसी घोषणा पत्र के अनुरूप कार्य करेंगे, अपने सभी वादों को पूरा करेंगे तथा शहरों को आधुनिक, सुविधा संपन्न और सुंदर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

महिला आरक्षण पर महाभारत : कांग्रेस ने घेरी भाजपा, विधानसभा सत्र का बहिष्कार कर चलाया समानांतर सदन

महिला आरक्षण पर महाभारत : कांग्रेस ने घेरी भाजपा, विधानसभा सत्र का बहिष्कार कर चलाया समानांतर सदन

गुरुग्राम में बना विश्व रिकॉर्ड: सीएम नायब सैनी और पुष्कर सिंह धामी ने हजारों युवाओं के साथ किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

गुरुग्राम में बना विश्व रिकॉर्ड: सीएम नायब सैनी और पुष्कर सिंह धामी ने हजारों युवाओं के साथ किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियां तेज, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियां तेज, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

ममता बनर्जी पर अनिल विज का तीखा हमला—बोले, 4 मई के बाद बदल जाएगी बंगाल की तस्वीर

ममता बनर्जी पर अनिल विज का तीखा हमला—बोले, 4 मई के बाद बदल जाएगी बंगाल की तस्वीर

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ, विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ, विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी

महाविद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी कर रहा सुदृढ़ : डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा

महाविद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी कर रहा सुदृढ़ : डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा

700 करोड़ रूपए का शहीद स्मारक बनेगा 1857 की क्रांति का जीवंत प्रतीक : अनिल विज

700 करोड़ रूपए का शहीद स्मारक बनेगा 1857 की क्रांति का जीवंत प्रतीक : अनिल विज

नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर में टक्कर, एक की मौत

नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर में टक्कर, एक की मौत

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एनआईटी कुरुक्षेत्र में आत्महत्या की घटनाओं पर मांगी रिपोर्ट

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एनआईटी कुरुक्षेत्र में आत्महत्या की घटनाओं पर मांगी रिपोर्ट

हरियाणा निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने की चेयरमैन प्रत्याशियों की घोषणा

हरियाणा निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने की चेयरमैन प्रत्याशियों की घोषणा