Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

नए साल में संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें: पीएम मोदी

02 जनवरी, 2026 01:36 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए एक प्रेरणादायक संदेश साझा करते हुए लोगों से नए साल में दृढ़ संकल्प, उद्देश्य की स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा, “मेरी कामना है कि आने वाले समय में आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिले

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरी कामना है कि आने वाले समय में आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिले। दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से नए साल में आपके संकल्प की सिद्धि हो।” उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, जिसमें कहा गया है, “उत्थातव्यं जागृतव्यं योक्तव्यं भूतिकर्मसु। भविष्यतीत्येव मनः कृत्वा सततमव्यथैः।”

भारत केसरी मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धापूर्वक किया याद 

पीएम मोदी ने शुक्रवार को भारत केसरी मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर हम एक महान व्यक्तित्व को सम्मान के साथ स्मरण करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया। वह दूरदर्शी विचारक थे और मानते थे कि सच्ची प्रगति आत्म-सम्मान, समानता और समाज सुधार में निहित है।”

स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मन्नथु पद्मनाभन का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक

मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मन्नथु पद्मनाभन का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके विचार न्याय, करुणा और एकता पर आधारित समाज के निर्माण की दिशा में सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। पिछले दो दिनों में प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों में प्रेरणादायक मार्गदर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक और दार्शनिक चिंतन भी देखने को मिला है। इससे पहले गुरुवार को नए साल के अवसर पर उन्होंने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, समृद्धि और समग्र कल्याण की कामना की।

जीवन का लक्ष्य ज्ञान, वैराग्य, धन, वीरता, शक्ति, सामर्थ्य, स्मृति, स्वतंत्रता, कौशल, प्रतिभा, धैर्य और कोमलता जैसे गुणों से परिपूर्ण होना चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना है कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और नया आत्मविश्वास लेकर आए तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।” उन्होंने सुभाषितम के माध्यम से यह भी रेखांकित किया कि जीवन का लक्ष्य ज्ञान, वैराग्य, धन, वीरता, शक्ति, सामर्थ्य, स्मृति, स्वतंत्रता, कौशल, प्रतिभा, धैर्य और कोमलता जैसे गुणों से परिपूर्ण होना चाहिए। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस