Wednesday, April 08, 2026
BREAKING
विकसित भारत लक्ष्य प्राप्ति में युवाओं की भागीदारी अहम: अनुराग सिंह ठाकुर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अरुणाचल में 26,000 करोड़ का हाइड्रो प्रोजेक्ट मंजूर विदेश मंत्री जयशंकर का मॉरिशस और यूएई दौरा: शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात असम, केरल और पुडुचेरी में कुल 296 सीटों पर गुरुवार को मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद केन्या पहुंचा, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा भारत ने ईरान में मौजूद भारतीयों को दी जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह, युद्धविराम का स्वागत किया मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ पर वैश्विक प्रतिक्रिया: रूस-स्पेन ने कसा तंज, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन ने किया स्वागत बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: सिंधु-प्रणॉय की जीत, लक्ष्य और किदांबी को झटका अर्जुन रामपाल ने लेडी लव गैब्रिएला पर लुटाया प्यार, खास वीडियो किया शेयर कॉकटेल-2 के नए गाने 'जब तलक' ने ऑन किया वेकेशन मोड, 'तुम ही हो बंधु' की वाइब

हरियाणा

नई श्रम संहिताओं के बाद हरियाणा देश का पहला राज्य, जहां श्रमिकों के वेतन में रिकॉर्ड हुई वृद्धि : अनिल विज

08 अप्रैल, 2026 08:01 PM

चण्डीगढ़ : हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज राज्य सरकार ने श्रमिकों को दिए जाने वाले न्यूनतम वेतन (मिनिमम वेजेज) की दरों में वृद्धि करके एक तोहफा दिया हैं और यह वेतन वृद्धि 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आज मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई है। चार नई संहिताओं के लागू होने के बाद न्यूनतम वेतन वृद्धि करने वाला हरियाणा पहला राज्य- विज विज ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पहला राज्य है जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय के अंतर्गत चार नई श्रम संहिताएँ-(वेतन संहिता, 2019; औद्योगिक संबंध संहिता, 2020; सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020; तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता, 2020) के लागू होने के उपरांत अपने राज्य में श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की दरों में भारी वृद्धि की है।

न्यूनतम वेतन दरों में लगभग 35 प्रतिशत तक हुई वृद्धि- विज
उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक निर्णय से राज्य के लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब अकुशल (अनस्किल्ड) श्रमिक का वेतन 11274.60 रुपये से बढ़कर 15220 रुपये होगा, जिसके तहत लगभग 3945.40 रुपये की बढ़ोतरी होगी और यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत होगी। इसी प्रकार, अर्द्ध-कुशल (सेमी-स्किल्ड) श्रमिकों का वेतन 12430.18 रुपये से बढ़कर 16780.74 रुपये होगा, जिसके अंतर्गत इस श्रेणी के श्रमिकों का 4350.56 रुपये वेतन बढ़ेगा और यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत होगी।

विज ने बताया कि कुशल (स्किल्ड) श्रमिकों का वेतन 13704.31 रुपये से बढ़कर 18500.81 रुपये होगा, जिसके तहत इस श्रेणी के श्रमिकों का वेतन 4796.50 रुपये बढ़ेगा और यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत होगी। इस तरह, उच्च कुशल (हाई-स्किल्ड) श्रमिकों का वेतन 14389.52 रुपये से बढ़कर 19425.85 रुपये होगा, जिसके तहत इस श्रेणी के श्रमिकों का 5036.33 रुपये वेतन बढ़ेगा और यह बढ़ोतरी भी लगभग 35 प्रतिशत होगी।

विज ने बताया कि चार नई श्रम संहिताएँ-वेतन संहिता, 2019; औद्योगिक संबंध संहिता, 2020; सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020; तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता, 2020- को 21 नवंबर 2025 से लागू किया गया और इन संहिताओं के लागू होने से देश के 29 पुराने और बिखरे हुए श्रम कानूनों का सरलीकरण और तर्कसंगत एकीकरण किया गया है।

श्रमिकों की आय में यह उल्लेखनीय वृद्धि- विज
उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय श्रमिकों के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विज के कुशल नेतृत्व में श्रम विभाग ने लगातार ऐसे जनहितकारी कदम उठाए हैं, जिनसे श्रमिक वर्ग को आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सम्मान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की आय में यह उल्लेखनीय वृद्धि न केवल उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी।

श्रमिकों के हितों की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता - विज
विज ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा श्रमिकों के हितों की रक्षा करना और उन्हें बेहतर कार्य परिस्थितियाँ उपलब्ध कराना रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी श्रमिकों के हित में इसी प्रकार के ठोस और प्रभावी निर्णय लिए जाते रहेंगे।

विज की कार्यशैली सदैव पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित
उल्लेखनीय है कि श्री अनिल विज की कार्यशैली सदैव पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित रही है। उनके नेतृत्व में श्रम विभाग ने न केवल नीतिगत सुधार किए जा रहे हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर उनके प्रभावी क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों को वास्तविक लाभ प्राप्त हो सकें।

श्रमिक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़- विज
विज ने कहा कि श्रमिक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। इसी दृष्टिकोण के साथ राज्य सरकार निरंतर श्रमिक हितैषी नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षित कार्य वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए भविष्य में और भी व्यापक कदम उठाए जाएंगे।

न्यूनतम वेतन वृद्धि श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी - विज
उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह ऐतिहासिक वेतन वृद्धि श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और उनके परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी। श्री अनिल विज के इस सराहनीय प्रयास से प्रदेश में श्रमिक कल्याण की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा है, जो अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना” की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना” की घोषणा

सांसद सैलजा ने असम सीएम की टिप्पणी पर की कड़ी निंदा, कहा-दलित सम्मान पर आघात बर्दाश्त नहीं

सांसद सैलजा ने असम सीएम की टिप्पणी पर की कड़ी निंदा, कहा-दलित सम्मान पर आघात बर्दाश्त नहीं

RAJ-RERA : घर का सपना तोड़ने पर बिल्डर को चुकाना होगा 1.60 लाख का हर्जाना

RAJ-RERA : घर का सपना तोड़ने पर बिल्डर को चुकाना होगा 1.60 लाख का हर्जाना

थोक उर्वरक लाइसेंस के नाम पर रिश्वत: कृषि विभाग के उपनिदेशक 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

थोक उर्वरक लाइसेंस के नाम पर रिश्वत: कृषि विभाग के उपनिदेशक 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरियाणा में अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी अब 15,220 रुपये प्रतिमाह,कैबिनेट ने दी मंजूरी

हरियाणा में अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी अब 15,220 रुपये प्रतिमाह,कैबिनेट ने दी मंजूरी

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण,कैबिनेट में अग्निवीर नीति, 2024 को मंजूरी

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण,कैबिनेट में अग्निवीर नीति, 2024 को मंजूरी

भाजपा के स्थापना दिवस पर गुरुग्राम में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने फहराया पार्टी का झंडा

भाजपा के स्थापना दिवस पर गुरुग्राम में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने फहराया पार्टी का झंडा

चौ. देवीलाल ने उसूलों पर चलते हुए ताउम्र देश हित में काम किया : दुष्यंत चौटाला

चौ. देवीलाल ने उसूलों पर चलते हुए ताउम्र देश हित में काम किया : दुष्यंत चौटाला

संगठन और सेवा का संकल्प : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दी भाजपा स्थापना दिवस की बधाई

संगठन और सेवा का संकल्प : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दी भाजपा स्थापना दिवस की बधाई

जींद के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: नायब सिंह सैनी

जींद के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: नायब सिंह सैनी