चंडीगढ़ : 07/12/24 को की जा रही कन्वेंशन मे शामिल होने का लिया फैसला द वॉटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन ने पंप हाउस सेक्टर 32 मे जोरदार प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की गई। इसी दौरान मांगो का हल जल्द लिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन में हाजिर वर्करों को संबोधन करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार यूनियन के प्रधान राजिंदर कुमार, महासचिव जगमोहन सिंह, चेयरमैन निर्मल सिंह संबोधन करते हुए कहा कि एक तरफ नगर निगम चंडीगढ़ मजदूरों मुलाजिमों की प्रमुख मांगो का कोई हल नहीं कर रहा है दूसरी तरफ गलबात के लिए भी तैयार नहीं हैं,इस लिए जब तक नगर निगम चंडीगढ़ मांगो के हल के लिए सार्थक प्रयास नहीं करता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हमारी मांग है की बोनस रिलीज किया, और आउट सोर्सेड वर्करों का पैंडिंग डीसी रेट्स 2018-2019 और 2019-2020 का बकाया एरियर दिया जाए।
31.12.1996 के बाद 10 साल पूरे करने वाले डेली वेज वर्करों को 13.03.15 की पॉलिसी में बदलाव करके रैगुलर किया जाए तथा सभी लाभ दिए जाए, डेलीवेज/वर्क चार्ज वर्करों को फैसले अनुसार बोनस तथा 6 और 7 वे पे कमीशन का लाभ जल्द दिया जाए ,खाली पड़ी पोस्टों पर डेली वेज वर्करों को रेगुलर किया जाए, मीटिंग को द वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन के प्रधान राजिंदर कुमार, महासचिव जगमोहन सिंह, चेयरमैन निर्मल सिंह, पेट्रेन सुरिंदर शर्मा कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के महासचिव राकेश कुमार, और द वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन के सिनियर वाइस चेयरमैन बलवंत सिंह,सिनियर वाइस,प्रधान सुभाष चन्द, वाइस प्रधान राजिंदर सिंह अरविंद शर्मा,बलविंदर सिंह अडिटर दिनेश कुमार ,गुरमीत सिंह सपना शर्मा ,सुखजिन्दर सिंह अमित कुमार, रवि कुमार गुरपरशाद सिंह आदि ने संबोधन करते हुए नगर निगम चंडीगढ़ के कर्मचारियों की मांगो के प्रति गैर संजीदा पहुंच की सख्त निंदा की तथा मांग की कि नगर निगम चंडीगढ़ जल्द मांगो का हल निकाले।