Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

द्रास में केंद्रीय मंत्री मांडविया,थलसेना प्रमुख सहित कई नेताओं ने करगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

26 जुलाई, 2025 05:13 PM

लद्दाख के द्रास में आज शनिवार को करगिल विजय दिवस के मौके पर 1999 के करगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस वर्ष करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने युद्ध में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पुष्पचक्र अर्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

समारोह के दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब तीन हेलीकॉप्टरों ने आसमान से पुष्पवर्षा कर वहां मौजूद लोगों को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इससे पहले आज सुबह केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “करगिल विजय दिवस पर हम अपने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने मां भारती की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। यह दिन हमारी सेना के अदम्य साहस और पराक्रम का प्रतीक है।”

गौरतलब है कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की घोषणा की थी, जिसके साथ करगिल युद्ध का अंत हुआ था। यह युद्ध लगभग तीन महीने तक चला था। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री द्वारा एक ‘पदयात्रा’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें 1,000 से अधिक युवा स्वयंसेवक, सेना के जवान, शहीदों के परिवारजन, पूर्व सैनिक और आम नागरिकों ने भाग लिया। यह 1.5 किलोमीटर लंबी यात्रा सुबह 7 बजे हिमाबस पब्लिक हाई स्कूल, द्रास से शुरू हुई और सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भीमबेट पर जाकर समाप्त हुई।

समारोह में युद्ध के पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन और कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इसी दिन ‘इंडस व्यूपॉइंट’ नामक एक विशेष परियोजना का उद्घाटन भी किया गया, जो बटालिक सेक्टर में एलओसी तक पर्यटकों को ले जाने की सुविधा देगा। यह परियोजना आम लोगों को यह समझने में मदद करेगी कि किस प्रकार विषम परिस्थितियों और खतरों के बीच हमारे सैनिक देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

बटालिक, जो समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, करगिल युद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण केंद्र था क्योंकि यह करगिल, लेह और बल्तिस्तान के बीच रणनीतिक स्थान पर स्थित है। आज यह छोटा सा गांव, जो सिंधु नदी की घाटी में स्थित है, एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं