Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
नमो क्रिकेट लीग में मोहन लाल बड़ौली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह दो लाख रुपये रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार चुनाव आयोग की आंतरिक कलह और मतदाता सूचियों में अनियमितताओं की रिपोर्ट बेहद चिंताजनक : राव नरेंद्र सिंह किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : नायब सिंह सैनी हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैंः अनिल विज Shimla: राज्यपाल ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को किया सम्मानित Shimla: एचआरटीसी खरीदेगा 350 नई बसें, पुरानी JNNURM बसों की होगी छुट्टी आखिरकार सरकार से बनी सहमति; शाहबाद में किसानों का धरना समाप्त, कल से शुरू होगी धान की खरीद BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी किया नियुक्त

हरियाणा

दो लाख रुपये रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

23 सितंबर, 2026 08:43 PM

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 35, दिनांक 23 सितंबर 2026, धारा 308(2) बीएनएस एवं धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है और पानीपत में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के प्रावधानों के तहत परिवहन वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने एवं उनके नवीनीकरण के उद्देश्य से संबंधित व्यवस्था शुरू करना चाहता था। इसके लिए परिवहन आयुक्त, हरियाणा, चंडीगढ़ से आवश्यक अनुमति की जरूरत थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी किशोरी कुमार द्वारा शिकायतकर्ता को स्थायी अनुमति/प्राधिकरण जारी न करवाने का भय दिखाते हुए तथा परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी हो चुकी संबंधित अनुमति दिलवाने की एवज में दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत प्राप्त होने के बाद SV&ACB हिसार यूनिट के उपकेन्द्र भिवानी की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी किशोरी कुमार को शिकायतकर्ता से 2,00,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

नमो क्रिकेट लीग में मोहन लाल बड़ौली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

नमो क्रिकेट लीग में मोहन लाल बड़ौली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

चुनाव आयोग की आंतरिक कलह और मतदाता सूचियों में अनियमितताओं की रिपोर्ट बेहद चिंताजनक : राव नरेंद्र सिंह

चुनाव आयोग की आंतरिक कलह और मतदाता सूचियों में अनियमितताओं की रिपोर्ट बेहद चिंताजनक : राव नरेंद्र सिंह

किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : नायब सिंह सैनी

किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : नायब सिंह सैनी

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैंः अनिल विज

महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैंः अनिल विज

आखिरकार सरकार से बनी सहमति; शाहबाद में किसानों का धरना समाप्त, कल से शुरू होगी धान की खरीद

आखिरकार सरकार से बनी सहमति; शाहबाद में किसानों का धरना समाप्त, कल से शुरू होगी धान की खरीद

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी किया नियुक्त

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी किया नियुक्त

नायब सरकार के विकसित हरियाणा मॉडल में 9000 एकड़ की ‘नमो सिटी’, झज्जर-सोनीपत-रोहतक बेल्ट में जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू

नायब सरकार के विकसित हरियाणा मॉडल में 9000 एकड़ की ‘नमो सिटी’, झज्जर-सोनीपत-रोहतक बेल्ट में जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू

BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर, बोलीं- ‘रेलवे के कायाकल्प की नई कहानी लिख रहा भारत’

BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर, बोलीं- ‘रेलवे के कायाकल्प की नई कहानी लिख रहा भारत’

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी