Sunday, June 28, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

हरियाणा

देश यह जानना चाहता है कि हमारे पास ऊर्जा संसाधनों का कितना भंडार उपलब्ध है : कुमारी सैलजा

24 मार्च, 2026 08:36 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने प्रधानमंत्री के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश इस समय एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय संकट से गुजर रहा है, ऐसे में सरकार से ठोस और स्पष्ट रणनीति की अपेक्षा थी, लेकिन लंबे भाषण के बावजूद आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिल पाए। उन्होंने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि हमारे पास ऊर्जा संसाधनों का कितना भंडार उपलब्ध है और वह कितने दिनों तक चलेगा। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए था कि रणनीतिक रिजर्व की स्थिति क्या है और भविष्य में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किन देशों के साथ क्या बातचीत चल रही है। इस तरह की पारदर्शिता से ही जनता में विश्वास पैदा होता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेषकर अमेरिका के साथ भारत के संबंधों और संभावित समझौतों पर भी सरकार को स्पष्ट रुख रखना चाहिए था। रूस से तेल आयात जारी रहेगा या नहीं, अमेरिका की ओर से दी गई किसी छूट की अवधि क्या है और आगे उसकी क्या दिशा होगी, इन सभी मुद्दों पर सरकार की चुप्पी चिंता बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में लंबी कतारें और आपूर्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है, जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ऐसे समय में सरकार का दायित्व है कि वह स्पष्ट जानकारी देकर लोगों को भरोसा दिलाए कि देश इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। कुमारी सैलजा ने अंत में कहा कि केवल पुरानी नीतियों का उल्लेख करना पर्याप्त नहीं है। देश को इस समय एक नई, प्रभावी और दूरदर्शी कार्ययोजना की आवश्यकता है, ताकि वर्तमान संकट से राहत मिल सके और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव