Sunday, May 31, 2026
BREAKING
Weather Update: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, कल इन 8 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट शिमला में बड़ी वारदात, कहासुनी के बाद व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; मचा हड़कंप विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीपीए नॉर्थ जोन सम्मेलन की तैयारियों के लिए किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण सरकार में इच्छाशक्ति की कमी के चलते नहीं हो पा रहा प्रदेश का विकास : कुमारी सैलजा हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश फरीदाबाद में भारी सुरक्षा के बीच रात को मस्जिद-मंदिरों पर चला बुलडोजर : RRTS कॉरिडोर और एलिवेटेड मार्ग के लिए बड़ी कार्रवाई टोहाना के गांव बोसती की पूजा ने हांगकांग में रचा इतिहास, अंडर-20 में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद पंजाब के सबसे शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर सवाल उठा रही हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रोहतक में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मृतका के परिजनों ने ससुर पर लगाए अश्लील हरकते करने के आरोप पवन दीवान ने सीता नगर क्षेत्र के निवासियों के साथ की बैठक

हरियाणा

देश में बिगड़ते आर्थिक हालातों को सुधारने में भाजपा सरकार विफल : पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

30 मई, 2026 08:05 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने देश में बढ़ती महंगाई और खराब होते जा रहे आर्थिक हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि आम लोगों के लिए आने वाले दिन खासा संकटमय भरे हो सकते है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई केवल पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं है और देश के आर्थिक हालात बेहद गंभीर हो चुके है, जिस पर सरकार को तुरंत गहन चिंतन करने की जरूरत है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देशभर में धान बिजाई के सीजन की शुरुआत में ही किसानों के सामने यूरिया-डीएपी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि मांग के अनुसार सरकार खाद की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बिजाई के समय में खाद की कमी किसानों के लिए परेशानी और चिंता का विषय है, जिसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएनजी की कीमतों में चार रुपए, डीजल-पेट्रोल के दामों में लगभग आठ रुपए का इजाफा, डॉलर का 97 रुपए छूना ये दर्शाता है कि कैसे देश के आर्थिक हालात लगातार बिगड़ रहे है और आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि खुद को विश्वगुरु बताने वाली भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने और आर्थिक हालातों को सुधारने में अब तक पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर लगाम लगा पाएगी ? क्या किसानों को समय पर बिजाई के लिए यूरिया-डीएपी दे पाएगी? उन्होंने ये भी कहा कि खनन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सल्फ्यूरिक एसिड किल्लत की स्थिति में है और समय रहते इसकी कमी को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य भी पूरी तरह से बाधित हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीपीए नॉर्थ जोन सम्मेलन की तैयारियों के लिए किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीपीए नॉर्थ जोन सम्मेलन की तैयारियों के लिए किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

सरकार में इच्छाशक्ति की कमी के चलते नहीं हो पा रहा प्रदेश का विकास : कुमारी सैलजा

सरकार में इच्छाशक्ति की कमी के चलते नहीं हो पा रहा प्रदेश का विकास : कुमारी सैलजा

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

फरीदाबाद में भारी सुरक्षा के बीच रात को मस्जिद-मंदिरों पर चला बुलडोजर : RRTS कॉरिडोर और एलिवेटेड मार्ग के लिए बड़ी कार्रवाई

फरीदाबाद में भारी सुरक्षा के बीच रात को मस्जिद-मंदिरों पर चला बुलडोजर : RRTS कॉरिडोर और एलिवेटेड मार्ग के लिए बड़ी कार्रवाई

टोहाना के गांव बोसती की पूजा ने हांगकांग में रचा इतिहास, अंडर-20 में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

टोहाना के गांव बोसती की पूजा ने हांगकांग में रचा इतिहास, अंडर-20 में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

रोहतक में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मृतका के परिजनों ने ससुर पर लगाए अश्लील हरकते करने के आरोप

रोहतक में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मृतका के परिजनों ने ससुर पर लगाए अश्लील हरकते करने के आरोप

Haryana प्रशासन में महिलाओं का 'दबदबा', 7 जिलों की कमान संभाल रहीं IAS अधिकारी, जानें क्यों...

Haryana प्रशासन में महिलाओं का 'दबदबा', 7 जिलों की कमान संभाल रहीं IAS अधिकारी, जानें क्यों...

Asian Games trials: सेमीफाइनल में हारी विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने 6-4 से हराया...

Asian Games trials: सेमीफाइनल में हारी विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने 6-4 से हराया...

हरियाणा BJP का नया पावर सेंटर बना यह जिला, संगठन और सरकार में बढ़ा दबदबा...विपक्ष की बढ़ सकती है चिंता

हरियाणा BJP का नया पावर सेंटर बना यह जिला, संगठन और सरकार में बढ़ा दबदबा...विपक्ष की बढ़ सकती है चिंता

Haryana के बस अड्डों पर अब ‘विज मॉडल’ की एंट्री, अवैध कब्जों पर कड़ा प्रहार कर चलेगा अनुशासन अभियान

Haryana के बस अड्डों पर अब ‘विज मॉडल’ की एंट्री, अवैध कब्जों पर कड़ा प्रहार कर चलेगा अनुशासन अभियान