Saturday, July 25, 2026
BREAKING
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा, इसके पीछे है एक खास वजह जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका, मौके पर मौजूद डॉक्टर्स ने चेताया नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कुमारी सैलजा 25 जुलाई को सिरसा में, दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगी शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, तभी फास्ट-ट्रैक की बात होगी सार्थक : सैलजा पंजाब में 3 से 5 अगस्त तक सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्रियों को हो सकती है परेशानी कनाडा में 23 वर्षीय पंजाबी युवती की गला घोंटकर ह+त्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार भाजपा ऑफिस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट! पढ़ें क्या है वजह फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना सराहनीय एवं स्वागत योग्य, पेपर लीक करने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई : चुघ बरनाला में लाठीचार्ज के खिलाफ हड़ताल पर पंजाब के 25 हजार सफाई कर्मचारी, शहरों में गहरा सकता है कचरा संकट

हरियाणा

'देश में आग लगाने के लिए पेट्रोल का कनस्तर लेकर घूम रहा विपक्ष'... जमकर बरसे अनिल विज

24 जुलाई, 2026 06:39 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जंतर मंतर में हो रहे प्रदर्शन के संबंध में विपक्ष और देश विरोधी ताकतों पर ताबड़तोड़ बयानी हमले करते हुए कहा कि देश विरोधी ताकतों द्वारा योजनापूर्वक उपद्रवियों को इस प्रदर्शन के बीच में डाला गया है ताकि मामला बिगड़ जाये और सारा देश भड़क जाए। उन्होंने विपक्ष की सरकारों के कार्यकाल में हुए पेपर लीक मामलों के दौरान तत्कालीन मंत्रियों के वर्तमान पदोन्नत पदों से इस्तीफों की मांग की और कहा कि पहले तत्कालीन मंत्रियों के वर्तमान पदों से त्याग-पत्र विपक्ष लेकर आये और फिर किसी त्याग-पत्र मांगे। इसके अलावा, उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विपक्ष तमाशा कर रहा हैं।


"वांगचुक 20 दिनों से ज्यादा समय से अनशन पर बैठे रहे, तब राहुल गांधी क्यों नहीं आए"
अनिल विज ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे और पिछले 20 से 25 दिनों से सोनम वांगचुक हड़ताल पर बैठे हुए थे। तब किसी ने आकर नहीं पूछा और अब राहुल गांधी जी को बहुत पीड़ा हो रही है, जब वांगचुक धरने पर अनशन पर बैठे हुए थे, राहुल गांधी जी को तब इनके पास आना चाहिये था, लेकिन ये विदेश जाकर घूमते रहे। उन्होंने कहा कि अब सोनम बांगचुक की तबियत खराब हो गई तो राहुल गांधी जी को लगता है कि अब चूल्हा जल गया है और दो चार रोटियां अपनी भी सेक ली जाए, यही इनका काम है।


सत्र से पहले विपक्ष नई डाक्यूमेंट्री लेकर पहुंच जाता है- विज
विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये पहली बार नहीं हो रहा पिछले जितने भी सत्र हुए है, उनका रिकॉर्ड निकाल कर देख लो, विपक्ष कोई न कोई नयी डॉक्यूमेंटरी लेकर पेश हो जाता है क्योंकि इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इनकी 60 से 70 साल तक देश में सरकारें रही हैं लेकिन इनके पास करने के लिए कुछ नहीं था। विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये तमाशा करते हैं।


"सरकार इस मुदे पर गंभीर है, और प्रधानमंत्री भी गंभीर है"
छात्रों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर पहले दिन से गंभीरता दिखाई और बताई है तथा इसमें सुधार होना चाहिए, लेकिन इन पार्टियों को बोलने का अधिकार नहीं है।


"विपक्ष की सरकारों के समय में भी पेपर लीक हुए"
उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विपक्ष की पार्टियों के किस राज में पेपर लीक नहीं हुए। तब विपक्षी पार्टियों ने क्या किया। आज ये धर्मेंद्र प्रधान का त्याग-पत्र मांग रहे है जबकि पहले इन पार्टियों के तत्कालीन मंत्रियों के राज में जितने भी पेपर लीक हुए, आज वे तत्कालीन मंत्री जहां भी पदोन्नत है, उनके त्याग-पत्र लेकर आएं, फिर विपक्ष किसी का त्याग पत्र मांगना।


"देश के विपक्ष द्वारा बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा"
कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास धरने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के विपक्ष द्वारा बहुत ही गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री जी के आवास पर जाकर धरना करना उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने के समान है। कोई भी दुर्घटना हो सकती है। उसमें कोई गलत तत्व भी हो सकते है। इसलिए मैं चाहता हूं कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री जी के आवास के पास धरना किया है, उन सबके खिलाफ प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में सेंध लगाने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।


"सरकार इस मुद्दे का समाधान निकाल रही है, सोनम वांगचूक ने अनशन तोड दिया है"
फास्ट् ट्रैक कोर्ट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे का हल कर रही है और एक बात जो सामने आई है उसका सामान निकाल रही है तथा इसी कारण से सोनम वांगचुक ने अपना अनशन भी तोड़ दिया है और वह सरकार की बातों से सहमत है क्योंकि सरकार हल निकालना चाहती है।


"विपक्ष छोटी सी चिंगारी को भड़काने की कोशिश में रहते हैं"
उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के लोग सारा दिन हाथ में पेट्रोल का कनस्तर लेकर घूमते हैं और कहीं भी छोटी सी चिंगारी विपक्ष को नजर आ जाए तो यह उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाना चाहते हैं ताकि सारे देश में आग लग जाए।


"प्रदर्शन में पुलिस कर्मियों के भी सिर फूट रहे है, क्योंकि योजनापूर्वक उपद्रवियों को बीच डाला गया"
दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में पूछे गए सवाल पर जवाब में उन्होंने कहा कि जहां तक मैंने न्यूज़ चौनल्स में देखा है कि छात्र शांतिपूर्वक ही प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन देश के विरोधी, बाहरी और आंतरिक ताकतों ने उन छात्रों के प्रदर्शन के अंदर उपद्रवियों को जाने दिया है, जो वहां जाकर उपद्रव करते हैं। विपक्ष द्वारा दिए गए महात्मा गांधी जी के आंदोलन के जवाब में कहा कि महात्मा गांधी जी के आंदोलन में किसी ने कभी पत्थर नहीं मारा और यहाँ इस प्रदर्शन में पुलिस को पत्थर कौन मार रहा है पुलिस कर्मियों के सिर फुट रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजनापूर्वक उपद्रवियों को बीच में डाला गया है ताकि मामला बिगड़ जाये और सारा देश भड़क जाए।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कुमारी सैलजा 25 जुलाई को सिरसा में, दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगी

कुमारी सैलजा 25 जुलाई को सिरसा में, दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगी

शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, तभी फास्ट-ट्रैक की बात होगी सार्थक : सैलजा

शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, तभी फास्ट-ट्रैक की बात होगी सार्थक : सैलजा

बिजली वितरण क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को मिलेंगे अधिक विकल्प : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

बिजली वितरण क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को मिलेंगे अधिक विकल्प : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा में हेपेटाइटिस का इलाज होगा और आसान, खुलेंगे 10 नए ट्रीटमेंट सेंटर...मरीजों को मुफ्त मिलेंगी ये सुविधाएं

हरियाणा में हेपेटाइटिस का इलाज होगा और आसान, खुलेंगे 10 नए ट्रीटमेंट सेंटर...मरीजों को मुफ्त मिलेंगी ये सुविधाएं

तीज के बहाने महिलाओं के बीच पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता, चूल्हे से जोड़ा संवाद का रिश्ता

तीज के बहाने महिलाओं के बीच पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता, चूल्हे से जोड़ा संवाद का रिश्ता

बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी

बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी

राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम

राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम

जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला

जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला

एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा

एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा