Thursday, May 14, 2026
BREAKING
ब्रिक्स 2026 की शुरुआत से पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से की मुलाकात माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह गर्मी में थकान और तनाव भगाएगी ये चाय, तन-मन को रखेगी शीतल कहीं आपका शरीर भी तो नहीं दे रहा ये संकेत? लिवर से हो सकता है कनेक्शन, ऐसे करें बचाव राष्ट्रपति शी ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए साल 2026 को ऐतिहासिक, मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के यूएई दौरे की खबरों का किया खंडन चीन के ग्रेट हॉल में जिनपिंग ने किया राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत, चीनी सैनिकों ने दिखाया मिलिट्री शो ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा और मेटल स्टॉक्स में तेजी

हिमाचल

देश की सुरक्षा में कांगड़ा का विशेष स्थान, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह का सांसद ने किया स्वागत

22 फ़रवरी, 2026 02:22 PM

धर्मशाला : मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व थल सेना प्रमुख वीके सिंह शनिवार सुबह स्पाइस जेट के विमान से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे। गगल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज द्वारा किया गया । गगल एयरपोर्ट पर राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर सलामी दी गई । एयरपोर्ट पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मशाला, कांगड़ा और योल आर्मी एरिया सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण क्षेत्र हैं। कांगड़ा का देश की सुरक्षा और रणनीतिक महत्त्व के लिहाज से विशेष स्थान है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र के रणनीतिक महत्त्व और समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब किसी आयोजन या कार्य के साथ देश का गौरव और नाम जुड़ा हो, तो उस पर किसी भी प्रकार का लांछन लगाना या उसे विवादों में घसीटना सर्वथा अनुचित है।

एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन और लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के आंतरिक मामलों या उनकी कार्यप्रणाली पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि देश की प्रतिष्ठा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में सभी को जिम्मेदारी भरा आचरण करना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि राजनीतिक मतभेदों को राष्ट्रहित के आड़े नहीं आने देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना