Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

देश का हर पांचवां मॉल ‘घोस्ट मॉल’, Knight Frank की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

14 दिसंबर, 2025 06:21 PM

देश में शॉपिंग मॉल कल्चर को बड़ा झटका लगा है। देश का हर पांचवां मॉल बंद हो चुका है या बंद होने के कगार पर है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 32 बड़े शहरों में मौजूद 365 मॉल्स में से 75 यानी करीब 20 फीसदी मॉल्स या तो बंद हो चुके हैं या बंद होने के कगार पर हैं। रिपोर्ट में इन्हें ‘घोस्ट मॉल’ करार दिया गया है, जहां 80 फीसदी तक दुकानें खाली पड़ी हैं।

दिल्ली का अंसल प्लाजा बना घोस्ट मॉल की पहचान
दिल्ली-एनसीआर का पहला बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स माना जाने वाला अंसल प्लाजा कभी भारी भीड़ और रौनक के लिए जाना जाता था। लेकिन आज यहां सन्नाटा पसरा है। कुछ गिनी-चुनी फूड आउटलेट्स को छोड़ दें तो बिजनेस गतिविधियां लगभग ठप हो चुकी हैं।

बड़े शहरों में ज्यादा असर, टियर-2 शहर बेहतर स्थिति में
नाइट फ्रैंक की ‘थिंक इंडिया, थिंक रिटेल 2025’ रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा घोस्ट मॉल मेट्रो और बड़े शहरों में पाए गए हैं, जबकि टियर-2 शहरों में मॉल्स की ऑक्युपेंसी अपेक्षाकृत बेहतर है। बंद पड़े मॉल्स में करीब 1.55 करोड़ स्क्वायर फीट रिटेल स्पेस बेकार पड़ा हुआ है।

रेनोवेशन से लौट सकती है रौनक
रिपोर्ट का कहना है कि अगर इन घोस्ट मॉल्स को नई प्लानिंग, बेहतर डिजाइन और बदले हुए कंज्यूमर ट्रेंड्स के हिसाब से रेनोवेट किया जाए, तो सालाना करीब 350 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई संभव है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, खराब प्लानिंग, मेंटेनेंस की कमी और ऑनलाइन शॉपिंग की बढ़ती लोकप्रियता के चलते मॉल्स का यह हाल हुआ है, लेकिन सही रणनीति अपनाकर इन्हें फिर से रिटेल हब में बदला जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे