Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

देशभर में कुल 125.15 लाख घरों को मंजूरी दी गई, पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 13.67 लाख घर शामिल

17 मार्च, 2026 07:23 PM

आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने संसद को जानकारी दी है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्तावों के आधार पर, मंत्रालय द्वारा अब तक देशभर में कुल 125.15 लाख घरों को मंजूरी दी गई है, जिनमें पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 13.67 लाख घर शामिल हैं। स्वीकृत मकानों में से 116.57 लाख मकानों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिनमें से 97.30 लाख मकान 2 मार्च 2026 तक लाभार्थियों को सौंप दिए गए हैं।

दरअसल, भूमि और आबादी की बसावट राज्य के विषय हैं। इसलिए, अपने नागरिकों, जिनमें पहली बार घर खरीदने वाले युवा, कामकाजी पेशेवर आदि के लिए आवास संबंधी योजनाएं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कार्यान्वित की जाती हैं। हालांकि, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय 25 जून 2015 से प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी (पीएमएवाई- यू) के तहत केंद्रीय सहायता प्रदान करके राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों में सहयोग कर रहा है, ताकि देश भर में पात्र युवा और कामकाजी पेशेवर शहरी लाभार्थियों को बुनियादी नागरिक सुविधाओं से युक्त पक्के मकान उपलब्ध कराए जा सकें।

पीएमएवाई- यू के कार्यान्वयन के अनुभवों से प्राप्त सीख के आधार पर, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने योजना को संशोधित किया है और 1 सितंबर 2024 से पीएमएवाई- यू 2.0 ‘सभी के लिए आवास’ मिशन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों को किफायती लागत पर मकान का निर्माण, खरीद और किराये पर देना है।

यह योजना चार भागों के माध्यम से कार्यान्वित की जाती है, जिनमें लाभार्थी नेतृत्व निर्माण (बीएलसी), साझेदारी में किफायती आवास (एएचपी), किफायती किराये का आवास (एआरएच) और ब्याज सब्सिडी योजना (आईएसएस) शामिल हैं। आईएसएस भाग के तहत, 9 लाख रुपये तक की वार्षिक घरेलू आय वाले सभी पात्र लाभार्थी, जिनमें युवा वयस्क और कामकाजी पेशेवर शामिल हैं, 35 लाख रुपये तक के मकान मूल्य वाले 25 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर 1.8 लाख रुपये तक की 4% ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, शहरी प्रवासियों, छात्रों और युवा पेशेवरों को किफायती किराये पर आवास उपलब्ध कराने के लिए जुलाई 2020 में आवास मंत्रालय (एमओएचए) ने पीएमएवाई-यू की एक उप-योजना के रूप में किफायती किराये के आवास परिसरों (Affordable Rental Housing – ARH) की शुरुआत की, जिससे घर के स्वामित्व से परे आवास विकल्पों का विस्तार हुआ। एआरएचसी से प्राप्त अनुभवों के आधार पर, पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत किफायती किराये के आवास (एआरएच) का एक समर्पित उपक्षेत्र बनाया गया है।

आपको बता दें, एआरएच उपक्षेत्र का मूल उद्देश्य लक्षित लाभार्थियों के कार्यस्थलों के निकट किफायती किराये के आवासों के निर्माण को बढ़ावा देना है। रोजगार केंद्रों और कार्यस्थलों के निकट आवास को बढ़ावा देकर इस योजना का उद्देश्य यात्रा के समय और खर्च को कम करना, उत्पादकता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना और अधिक समावेशी और टिकाऊ शहरी समुदायों का निर्माण करना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति