Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

दूसरे टी20 की हार के बाद बल्लेबाजी से निराश पांड्या

07 अगस्त, 2023 04:11 PM

गयाना: भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दूसरे टी20 में वेस्ट इंडीज के हाथों मिली दो विकेट की करीबी हार के बाद खराब बल्लेबाजी की समस्या को स्वीकार किया।
प्रोविडेंस स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 20 ओवर में 152 रन ही बना सका। मेहमान टीम की ओर से तिलक वर्मा (41 गेंद, 51 रन) ने अर्द्धशतक जड़ा जबकि कोई अन्य बल्लेबाज प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सका। वेस्ट इंडीज ने 153 रन का लक्ष्य सात गेंद रहते हुए हासिल कर लिया।
पांड्या ने मैच के बाद कहा, "हमारा बल्लेबाजी प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। विकेट लगातार गिरते रहे और पिच भी धीमी थी। हमने इतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की कि 160 रन से ज्यादा बना सकें।"
पांड्या ने कहा, "वह (तिलक वर्मा) जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा है, उस पर हम ध्यान दे रहे हैं। नंबर चार पर एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के होने से हमें दाएं और बाएं का संयोजन मिल जाता है। हमारे युवा खिलाड़ी आत्मविश्वास और निर्भयता के साथ आ रहे हैं।"
भारत ने 152 रन का बचाव करते हुए पहले ओवर में वेस्ट इंडीज के दो विकेट गिरा भी दिये, लेकिन निकोलस पूरन ने 40 गेंद पर 67 रन की आतिशी पारी खेलकर वेस्ट इंडीज को जीत के करीब पहुंचा दिया। मेज़बान टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले कुछ झटके लगे लेकिन वह दो विकेट की जीत हासिल करने में सफल रही।
पांड्या ने पूरन की बल्लेबाजी पर कहा, "वह (पूरन) जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे स्पिनरों को लगाना मुश्किल हो जाता है। दो रन पर दो विकेट गिरने के बाद उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की वह कमाल था।"
इस बीच, तिलक ने भी भारतीय टीम का स्कोर कम होने पर पांड्या की बात से सहमति ज़ाहिर की, हालांकि उन्होंने धीमे विकेट पर बल्लेबाजों के प्रदर्शन की सराहना की।
तिलक ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, "विकेट धीमा था। हमने सोचा कि 150-160 एक अच्छा स्कोर होगा। हो सकता है कि हम 10 रन पीछे रह गये, लेकिन यह एक अच्छा प्रदर्शन था (हमारे बल्लेबाजों द्वारा)।"
उन्होंने कहा, "पूरन ने जिस तरह बल्लेबाजी की उसके लिये उनको श्रेय जाता है। उन्होंने गेंदबाजों पर दबाव डाला। हम जानते थे कि अगर हम एक विकेट हासिल कर सकते हैं, तो हम मैच बचा सकते हैं क्योंकि विकेट धीमा था। ऐसा नहीं था बल्लेबाजी करना आसान है। यह एक गेंदबाज की पिच थी। दुर्भाग्य से, यह इतना मजेदार खेल है कि यह कभी भी पलट सकता है।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल