Saturday, February 28, 2026
BREAKING
'सच की हमेशा जीत होती है', केजरीवाल को कोर्ट से बरी किए जाने पर बोले CM भगवंत मान प्रदेश में प्रत्येक मानसून सत्र से पूर्व नदियों की वार्षिक डी-सिल्टिंग की कोई निर्धारित परंपरा नहीं है : श्रुति चौधरी नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सग्गा एवं समाना बाहु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द से जल्द करवाया जाएगा : आरती सिंह राव सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले को बेहतर और सुरक्षित सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए : रणबीर गंगवा देशी कपास उगाने वाले किसानों को 3000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है : श्याम सिंह राणा डबवाली के स्टेडियम का किया जाएगा सुधारीकरण- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम वर्ष 2022 से लेकर वर्ष 2026 तक फसल के नुकसान के लिए सरकार द्वारा मुआवजा वितरित कर दिया गया है ‘‘सरकार की रफ्तार फाइलों से तय होती है, यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते है’’ : अनिल विज आतिशी वीडियो केस: डीजीपी गौरव यादव और होम सेक्रेटरी दिल्ली विधानसभा में पेश कथित शराब घोटाले के मामले में न्याय ने आम आदमी का न्यायपालिका पर भरोसा वापस ला दिया: बलतेज पन्नू

राष्ट्रीय

दुश्मन की पनडुब्बी का काल ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल, 15 और पोत मिलेंगे

27 फ़रवरी, 2026 02:16 PM

नई दिल्ली:  शुक्रवार को भारतीय नौसेना में एक नया युद्धपोत ‘अंजदीप’ शामिल किया गया। नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी ने इसे यह अत्यंत गर्व का क्षण बताया। यह स्वदेशी रूप से निर्मित पनडुब्बी रोधी उथले जल का युद्धपोत है।

यह युद्धपोत दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें नाकाम करने में सक्षम है। युद्धपोत अंजदीप 'डॉल्फिन हंटर' के रूप में कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें निष्क्रिय करना है। यह पोत स्वदेशी, अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी हथियारों और सेंसर पैकेज से सुसज्जित है। इसमें हल माउंटेड सोनार ‘अभय’ भी शामिल है।

यही नहीं, यह भारतीय युद्धपोत हल्के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से भी लैस है। शुक्रवार को चेन्नई में इसे नौसेना में शामिल किया गया। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख ने बताया कि वर्ष 2026 में लगभग 15 और पोत शामिल करने की योजना है, जो हम अब तक की सर्वाधिक सम्मिलन दर होगी। वहीं वर्ष 2035 तक भारतीय नौसेना का लक्ष्य 200 से अधिक पोतों वाली नौसेना बनने का है। इसके लिए वर्तमान में 50 पोत भारतीय शिपयार्डों में निर्मित हो रहे हैं।

नौसेना का लक्ष्य 2047 तक पूर्णतः आत्मनिर्भर नौसैनिक शक्ति का निर्माण करना है। अंजदीप अपनी प्राथमिक पनडुब्बी रोधी भूमिका के अलावा, एक फुर्तीला युद्धपोत है। यह तटीय निगरानी, कम तीव्रता वाले समुद्री अभियान और खोज एवं बचाव अभियान चलाने में भी सक्षम है। युद्धपोत की लंबाई 77 मीटर है। इस पोत में एक उच्च गति वाला वाटर-जेट प्रोपल्शन प्रणाली है, जो इसे त्वरित प्रतिक्रिया और निरंतर संचालन के लिए 25 समुद्री मील की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम बनाती है।

यहां मौजूद नौसेना प्रमुख ने कहा, "जब हम आज ऐतिहासिक कोरोमंडल तट पर स्थित चेन्नई में एकत्र हुए हैं, तो यह स्मरण करना उपयुक्त है कि एक सहस्राब्दी पूर्व महान चोल शासकों ने इन्हीं तटों से बंगाल की खाड़ी पार कर दूरस्थ देशों की ओर प्रस्थान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सदैव एक समुद्री सभ्यता रहा है। आज हमारी सुरक्षा और समृद्धि समुद्रों से जुड़ी हुई है।”

अंजदीप आज भारतीय नौसेना में अपने गौरवशाली पूर्ववर्ती का उपयुक्त उत्तराधिकारी बनकर शामिल हो रहा है। उसके पूर्ववर्ती, पेट्या श्रेणी के अंतिम युद्धपोत ने वर्ष 1972 से 2003 तक लगभग तीन दशकों तक विभिन्न परिचालन तैनातियों में राष्ट्र की विशिष्ट सेवा की थी।

गौरतलब है कि नौसेना प्रमुख वर्ष 1986-87 में इस पोत पर सब लेफ्टिनेंट के रूप में सेवारत थे। नौसेना प्रमुख ने बताया कि युद्धपोत अंजदीप का नाम उस द्वीप के नाम पर रखा गया है, जिसने दिसंबर 1961 में भारतीय नौसेना की निर्णायक कार्रवाई का साक्षी बनकर गोवा की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष लगभग 1,20,000 जहाज हिंद महासागर क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। वे विश्व के दो-तिहाई तेल परिवहन, एक-तिहाई थोक माल तथा 50 प्रतिशत कंटेनर यातायात का वहन करते हैं। किंतु इस व्यापार का केवल 20 प्रतिशत ही हिंद महासागर के तटीय देशों के बीच होता है, जबकि 80 प्रतिशत व्यापार बाह्य-क्षेत्रीय है।

उन्होंने कहा कि समुद्र में छोटे व्यवधान भी असंगत रूप से बड़े रणनीतिक परिणाम उत्पन्न कर सकते हैं। लाल सागर संकट ने दिखाया कि एक ही संकरे समुद्री मार्ग पर व्यवधान से महाद्वीपों तक प्रभाव पड़ सकता है। हॉर्मुज में जारी तनाव ने भी यही वास्तविकता दर्शाई है। पिछले दिनों एहतियातन यह मार्ग बंद किए जाने से ही एक ही कारोबारी सत्र में कच्चे तेल के मूल्य लगभग 4.4 प्रतिशत बढ़ गए। ऐसे जटिल और संवेदनशील सुरक्षा परिवेश में भारतीय नौसेना हमारे समुद्री व्यापार और ऊर्जा प्रवाह की निरंतरता सुनिश्चित करने में सक्रिय रही है।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2023 से लाल सागर में हमारी तैनाती ने लगभग 400 व्यापारी जहाजों के सुरक्षित पारगमन को संभव बनाया है। ये भारत के लिए लगभग 16.5 मिलियन मीट्रिक टन तेल और अन्य माल लेकर आए। इसकी अनुमानित कीमत 7 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार.. कोर्ट से बरी होते ही फफक-फफककर रो पड़े केजरीवाल

मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार.. कोर्ट से बरी होते ही फफक-फफककर रो पड़े केजरीवाल

कोलकाता में बड़े भूकंप से कांपी धरती, सड़कों पर भागते दिखे लोग

कोलकाता में बड़े भूकंप से कांपी धरती, सड़कों पर भागते दिखे लोग

विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित बजट: प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त पर प्रधानमंत्री का जोर

विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित बजट: प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त पर प्रधानमंत्री का जोर

3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत के अधिकांश स्थानों पर दिखाई देगा

3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत के अधिकांश स्थानों पर दिखाई देगा

राष्ट्रपति मुर्मु की स्वदेशी उड़ान, जैसलमेर से ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में हुईं सवार

राष्ट्रपति मुर्मु की स्वदेशी उड़ान, जैसलमेर से ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में हुईं सवार

 पीएम मोदी-नेतन्याहू वार्ता में भारत-इजराइल संबंधों को मिली नई ऊंचाई

पीएम मोदी-नेतन्याहू वार्ता में भारत-इजराइल संबंधों को मिली नई ऊंचाई

अमेरिकी कोर्ट ने इमिग्रेशन डिटेंशन में रखे गए भारतीयों को दी राहत

अमेरिकी कोर्ट ने इमिग्रेशन डिटेंशन में रखे गए भारतीयों को दी राहत

ग्रेटर नोएडा : 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेरणा से महकी पुष्प प्रदर्शनी, बेंगलुरु से मंगाए गए खास फूल, 700 किलो शिमला मिर्च से बनी आकृति

ग्रेटर नोएडा : 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेरणा से महकी पुष्प प्रदर्शनी, बेंगलुरु से मंगाए गए खास फूल, 700 किलो शिमला मिर्च से बनी आकृति

केंद्रीय बजट के बाद वेबिनार में प्रधानमंत्री का संबोधन; टेक्नोलॉजी, सुधार और वित्त पर दिया जोर

केंद्रीय बजट के बाद वेबिनार में प्रधानमंत्री का संबोधन; टेक्नोलॉजी, सुधार और वित्त पर दिया जोर

दिल्ली शराब घोटाला: सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

दिल्ली शराब घोटाला: सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी