Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

दिव्यांग छात्रों के सपनों को लगेंगे पंख, हिमाचल की बेटियों का कमाल, ‘वाणी लेगजा’ से खुद लिखेंगे अपना एग्जाम

22 फ़रवरी, 2026 02:20 PM

मंडी : विज्ञान जब संवेदना के साथ मिलता है, तो वह ‘वाणी लेगजा’ जैसे चमत्कारों को जन्म देता है। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट की दो छात्राओं ने एक ऐसी मशीन विकसित की है, जो उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगी जिनके हाथ नहीं हैं। अब ऐसे छात्र न केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाएंगे, बल्कि परीक्षा में खुद अपना पेपर भी लिख सकेंगे। भविष्य में इस तकनीक को और अधिक उन्नत बनाने की योजना है ताकि इसे व्यापक स्तर पर परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध कराया जा सके। यह आविष्कार न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के अक्षम छात्रों को सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वाणी लेगजा टीम का कहना है कि हमारा लक्ष्य ऐसे परीक्षा केंद्र स्थापित करना है जहां ये छात्र बिना किसी झिझक के सामान्य बच्चों की तरह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। वह दिन दूर नहीं जब यह तकनीक पूरे विश्व में मील का पत्थर साबित होगी।

स्कूल के छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के सरकारी स्टॉल में मल्टीपल समावेशी शिक्षा टूल’ ‘वाणी लेगजा’ मॉडल प्रस्तुत किया है। जो दिव्यांग या विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोडऩे में सेतु का
काम करेगा।

ऐसे काम करती है ‘वाणी लेगजा’
यह मशीन अत्याधुनिक तकनीक का एक बेहतरीन उदाहरण है-इसमेंं वॉइस कमांड-छात्र जो भी बोलेंगे, मशीन उसे सटीकता से सुनेगी। रोबोटिक आर्म-मशीन छात्र की आवाज को समझकर उसे शब्दों में बदलेगी। लेखन में मशीन में लगा पेन कागज पर छात्र के बोले गए शब्दों को हु-ब-हू लिख देगा।

छात्राओं और शिक्षक की अनूठी पहल
बायोलॉजी लेक्चरर विजय कुमार कौंडल के मार्गदर्शन में 12वीं कक्षा की छात्राओं, वैष्णवी और पूनम ने इस ‘मल्टीपल समावेशी शिक्षा टूल’ का निर्माण किया है। इसे ‘वाणी लेगजा’ नाम दिया गया है। यह एक रोबोटिक आर्म (यंत्रवत हाथ) है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वॉइस कमांड पर आधारित है।

तीन उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण की परीक्षा
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग नेफोरेंसिक विज्ञान विभाग में सहायक निदेशक क्लास वन पद के लिए आयोजित सेट के परिणाम जारी कर दिए हैं। तीन उम्मीवारों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इन तीन उम्मीदवारों को पर्सनेलिटी टेस्ट देना होगा। यह पद फोरेंसिक विज्ञान विभाग में भरे जाने हैं। इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर इनके रोलनंबर जारी किए
गए हैं।

पर्सनेलिटी टेस्ट में पांच उम्मीदवारों का चयन
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने एचपीएसआईडीसी डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आयोजित सेट का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 15 अक्तूबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पांच उम्मीदवारों को चयन पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए किया गया है। सभी सिलेक्टिड उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वैबसाईट पर उपलब्ध है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें