Friday, March 20, 2026
BREAKING
ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुल‍ित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी देशों की मदद: विदेश मंत्रालय बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल

दिवाली से पहले सुक्खू सरकार का बड़ा ताेहफा: प्रधान-मेयर से लेकर दिहाड़ीदार...SMC व IT शिक्षकों से लेकर आऊटसोर्स कर्मचारियों तक सबका मानदेय बढ़ा

08 अक्टूबर, 2025 08:12 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने दिवाली से पहले आऊटसोर्स कर्मचारियों, एसएमसी व आईटी शिक्षकों के मानदेय में बढ़ौतरी करने के साथ दिहाड़ीदारों व पार्ट टाइम वर्कर की दिहाड़ी में 25 रुपए की बढ़ौतरी की है। इसी तरह मिड-डे मील वर्कर, लंबरदार, चौकीदार, पंचायती राजस्व व शहरी निकाय प्रतिनिधियों के मानदेय में भी बढ़ौतरी की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्तीय वर्ष, 2025-26 के बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी। इसके तहत अब ऑऊटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 12,750 रुपए तथा आईटी शिक्षकों के मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि की है।


राज्य सरकार ने स्पैशल पुलिस ऑफिसर के मानदेय में 300 रुपए बढ़ौतरी की है। सरकार ने 21,115 मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ौतरी कर इसे 5000 रुपए, 877 एसएमसी, सी एंड वी का मानदेय 15,509 रुपए से बढ़ाकर 16,009 रुपए, 833 एसएमसी लैक्चरार एवं डीपीई का मानदेय 500 रुपए बढ़ाकर 19,378 रुपए, 491 एसएमसी टीजीटी का मानदेय 500 रुपए बढ़ाकर 19,378 रुपए, 62 एसएमसी जेबीटी का मानदेय 500 रुपए बढ़ाकर 13,762 रुपए, 31 वाटर कैरियर का मानदेय 500 रुपए बढ़ाकर 5500 रुपए किया है।


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दिहाड़ीदारों एवं पार्ट टाइम वर्कर की दिहाड़ी 25 रुपए बढ़ाकर 425 रुपए, सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 500 रुपए, 1399 पंचायत चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपए बढ़ौतरी कर 8,500 रुपए, 970 राजस्व चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपए बढ़ौतरी कर 6,300 रुपए, 3,304 लंबरदारों के मानदेय में 300 रुपए वृद्धि कर 4500 रुपए किया है।


राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहरी निकाय के प्रतिनिधियों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ौतरी की है। जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय 1 हजार रुपए बढ़ाकर 25000 रुपए, उपाध्यक्ष के मानदेय 1 हजार रुपए बढ़ाकर 19000 रुपए, जिला परिषद के सदस्यों के मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि के बाद 8300 रुपए, पंचायत समिति अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपए की वृद्धि के साथ इसे 12 हजार रुपए, उपाध्यक्ष पंचायत समिति के मानदेय में 600 रुपए बढ़ाकर 9000 रुपए, सदस्य पंचायत समिति के मानदेय में 300 रुपए वृद्धि कर 7500 रुपए, ग्राम पंचायत प्रधान के मानदेय में 300 रुपए की वृद्धि के साथ 7500 रुपए, उपप्रधान के मानदेय में 300 रुपए की बढ़ौतरी कर इसे 5100 रुपए, ग्राम पंचायत सदस्य के मानदेय में 600 रुपए की बढ़ौतरी कर इसे 2100 रुपए किया गया है।


वहीं नगर निगम के मेयर के मानदेय में 1 हजार रुपए की बढ़ौतरी कर इसे 25 हजार रुपए, डिप्टी मेयर के मानदेय में 1 हजार रुपए बढ़ाकर 19 हजार रुपए, पार्षदों के मानदेय में 1 हजार रुपए बढ़ौतरी कर 9400 रुपए किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपए बढ़ौतरी कर 10800 रुपए, उपाध्यक्ष के मानदेय में 500 रुपए बढ़ौतरी कर 8900 रुपए, पार्षदों के मानदेय में 300 रुपए बढ़ौतरी कर 4500 रुपए, नगर पंचायत के प्रधान के मानदेय में 600 रुपए की बढ़ौतरी कर 9,000 रुपए, उपप्रधान के मानदेय में 400 रुपए की बढ़ौतरी कर 7000 रुपए तथा नगर पंचायत सदस्य के मानदेय 300 रुपए बढ़ौतरी कर 4,500 रुपए किया गया है।


कर्मचारी-पैंशनर को 3 फीसदी डीए का इंतजार
प्रदेश के कर्मचारी व पैंशनर भी मुख्यमंत्री से दीवाली पर 3 फीसदी डीए की आस लगाए बैठे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में प्रदेश के कर्मचारियों को 15 मई से 3 फीसदी डीए देने की घोषणा की थी। प्रतिकूल वित्तीय हालात के चलते राज्य सरकार की इस घोषणा पर अभी अमल होना बाकी है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले